Iris Clothings Share: 3 साल में 174% रिटर्न, Disney के साथ एग्रीमेंट, जानिए क्या है प्लान

देश के कई हिस्सों में आउटलेट खोलने के अलावा Iris Clothings ने DOREME ब्रांड के तहत मार्वल और डिज्नी मूवी पात्रों का उपयोग करके अपेरल डिजाइन करने और लॉन्च करने के लिए डिज्नी के साथ एक समझौता किया है। इस ब्रांड की महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात सहित भारत के 26 राज्यों में अच्छी मौजूदगी है

अपडेटेड Jul 04, 2024 पर 3:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Iris Clothings के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो Iris Clothings के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले पिछले तीन सालों में 174 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी ने FY24 की चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। आज 4 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 2.55 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक NSE पर 67.26 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 548.64 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या है Iris Clothings का प्लान

हाल ही में रेडीमेड गारमेंट कंपनी Iris Clothings ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता और सिलीगुड़ी में मॉल में स्थित दो नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (EBO) के उद्घाटन की घोषणा की। वित्त वर्ष 2025 के दौरान देश भर में कई स्थानों पर 15 और EBO की योजना बनाई जा रही है।


देश के कई हिस्सों में आउटलेट खोलने के अलावा आइरिस ने DOREME ब्रांड के तहत मार्वल और डिज्नी मूवी पात्रों का उपयोग करके अपेरल डिजाइन करने और लॉन्च करने के लिए डिज्नी के साथ एक समझौता किया है। इस ब्रांड की महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात सहित भारत के 26 राज्यों में अच्छी मौजूदगी है।

कैसे रहे Iris Clothings के तिमाही नतीजे

आइरिस क्लोथिंग्स लिमिटेड का रेवेन्यू पिछले वर्ष की इसी अवधि से 12.01 फीसदी बढ़कर FY24 की चौथी तिमाही में ₹42.14 करोड़ हो गया। तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 79.32% बढ़ा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की इसी अवधि से 56.5 फीसदी बढ़कर 2023-2024 की चौथी तिमाही में ₹3.49 करोड़ हो गया। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 75.38 फीसदी बढ़ा है।

कैसा रहा है Iris Clothings के शेयरों का प्रदर्शन

Iris Clothings के शेयरों का 52-वीक हाई 110.90 रुपये और 52-वीक लो 66.20 रुपये है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 21 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले एक साल में यह स्टॉक 22 फीसदी गिरा है। हालांकि, पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 174 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है।

Iris Clothings तेजी से बढ़ती हुई रेडीमेड गारमेंट कंपनी है, जो बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के डिजाइन किए गए गारमेंट बनाती है। यह कंपनी भारत में DOREME ब्रांड के तहत बच्चों के पहनने के लिए कपड़े डिजाइन करने के साथ बनाती है और बेचने का काम भी करती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।