वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत के साथ ही बड़ी आईटी कंपनियां जनवरी-मार्च 2025 (Q4) की तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें सबसे पहले टाटा ग्रुप की TCS रिजल्ट्स का ऐलान करेगी। साथ ही, Infosys, Wipro और HCL Tech ने भी अपनी बोर्ड मीटिंग्स और संभावित डिविडेंड को लेकर जानकारी साझा की है। आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।
Tata Consultancy Services (TCS)
TCS यानी Tata Consultancy Services ने बताया है कि उसकी बोर्ड मीटिंग 10 अप्रैल 2025 को होगी। इसमें कंपनी और उसकी सब्सिडियरीज के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड रिजल्ट्स पर चर्चा की जाएगी। आमतौर पर TCS अपने नतीजे बाजार बंद होने के बाद यानी शाम 3:30 बजे के बाद घोषित करती है। TCS का बोर्ड फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी कर सकता है।
बेंगलुरु स्थित दिग्गज आईटी कंपनी Infosys की बोर्ड मीटिंग 17 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें Q4 और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के ऑडिटेड रिजल्ट्स पर चर्चा होगी। Infosys भी TCS की तरह बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे जारी करती है। कंपनी ने यह भी कहा है कि फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की जा सकती है।
Wipro की बोर्ड मीटिंग 15 और 16 अप्रैल को होगी। कंपनी 16 अप्रैल की शाम को अपने जनवरी-मार्च तिमाही के रिजल्ट्स जारी करेगी। यह भी बाजार बंद होने के बाद होगा। हालांकि, कंपनी ने डिविडेंड को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी अब तक साझा नहीं की है।
HCL Tech की बोर्ड मीटिंग 25 और 26 अप्रैल को होगी। कंपनी अपने Q4 और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड रिजल्ट्स 26 अप्रैल को जारी करेगी, वो भी बाजार बंद होने के बाद। कंपनी ने यह भी कहा है कि बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार होगा। इसकी जिसकी रिकॉर्ड डेट 7 मई 2025 तय की गई है, बशर्ते डिविडेंड को मंजूरी मिले।