अगले कुछ दिनों तक बैंक निफ्टी को सिर्फ इंट्राडे में ट्रेड करने में समझदारी- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने निफ्टी बैंक पर स्ट्रैटेजी बताते हुए कहा कि निफ्टी दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ लेकिन बैंक निफ्टी में ऐसा नहीं हुआ। बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी में ज्यादा भरोसा किया जा सकता है। बैंक निफ्टी की रैली में ऊपर के लेवल्स पर बिकवाली देखने को मिल रही है। अगले कुछ दिनों तक बैंक निफ्टी को सिर्फ इंट्राडे में ट्रेड करने में समझदारी है

अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 10:16 AM
निफ्टी पर अनुज सिंघल ने कहा कि मौजूदा लॉन्ग सौदों में बने रहें। इसमें गिरावट आने पर और ऐड कर सकते हैं। इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए निफ्टी में 21,600 पर स्टॉपलॉस लगान चाहिए

इंडियन स्टॉक मार्केट आज बढ़त के साथ खुले हैं। हालांकि इस समय निफ्टी और सेंसेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी इस समय करीब 16 अंकों की बढ़त के साथ 21754के करीब दिख रहा है जबकि सेंसेक्स में 25 अंकों की गिरावट के साथ दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी 112 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। निफ्टी पर सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने स्ट्रैटेजी बताते हुए कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस 21,800 (ऑप्शन के मुताबिक) नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 21,958 पर (चार्ट के मुताबिक) दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 21,958 के ऊपर 22,124 तक निफ्टी में कोई बड़ा रजिस्टेंस नहीं दिख रहा है।

कैसे करें ट्रेडिंग

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में लिये हुए मौजूदा लॉन्ग सौदों में बने रहें। इसमें गिरावट आने पर और ऐड कर सकते हैं। इंट्राडे ट्रेडर्स के लिए निफ्टी में SL 21,600 पर (ऑप्शन के मुताबिक) रखना चाहिए। जबकि पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए SL 21,429 (कल का निचला स्तर) पर रखना चाहिए।


निफ्टी 21808 के ऊपर टिका तो मोमेंटम और बढ़ेगा- वीरेंद्र कुमार

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर अनुज सिंघल ने स्ट्रैटेजी बताते हुए कहा कि निफ्टी दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ लेकिन बैंक निफ्टी नहीं हुआ। बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी में ज्यादा भरोसा किया जा सकता है। बैंक निफ्टी की रैली में ऊपर के लेवल्स पर बिकवाली आ रही है। अगले कुछ दिनों तक बैंक निफ्टी को सिर्फ इंट्राडे में ट्रेड करने में समझदारी है।

अनुज ने आगे कहा कि पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए SL 44,730 पर (200 DMA) रखना चाहिए। बैंक निफ्टी को गिरावट में खरीदें, पहले घंटे का निचला स्तर SL रखें। बैंक निफ्टी में अभी के लिए शॉर्ट करने से बचें।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।