Get App

Tariff Imapct: ट्रंप के टैरिफ के खुलासे से पहले आईटी शेयर 4% तक गिरे, इंफोसिस, TCS, परसिस्टेंट सिस्टम्स फिसले

Trump's Tariff Impact: आईटी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जैसे शेयरों में गिरावट आई। निवेशक बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "लिबरेशन डे" से पहले सतर्क नजर आये। अमेरिका से "पारस्परिक" टैरिफ लागू किये जाने की उम्मीद है। इससे वैश्विक बाजारों में वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 2:17 PM
Tariff Imapct: ट्रंप के टैरिफ के खुलासे से पहले आईटी शेयर 4% तक गिरे, इंफोसिस, TCS, परसिस्टेंट सिस्टम्स फिसले
Trump द्वारा Tariff लगाये जाने के बारे गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि ट्रंप औसतन 15 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगा सकते हैं। इससे वैश्विक ट्रेड फ्लो प्रभावित हो सकता है

Trump's Tariff Impact: इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और पर्सिस्टेंट सिस्टम्स सहित आईटी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसकी वजह ये रही कि निवेशक बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के "लिबरेशन डे" से पहले सतर्क नजर आये। अमेरिका से "पारस्परिक (reciprocal)" टैरिफ लागू किये जाने की उम्मीद है। इसके बारे में ट्रंप का दावा है कि यह अमेरिकी वस्तुओं पर अन्य देशों द्वारा लगाए गए आर्थिक बोझ के अनरूप है। हालांकि, इसके विवरण अस्पष्ट है, जिससे वैश्विक बाजारों में वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है।

गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि ट्रंप औसतन 15 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ लगा सकते हैं। इससे वैश्विक ट्रेड फ्लो प्रभावित हो सकता है। निवेश बैंक ने अपने आर्थिक अनुमानों को भी संशोधित किया है। इसमें अगले वर्ष अमेरिका में मंदी की आशंका पहले के 20 प्रतिशत के अनुमान से बढ़कर 35 प्रतिशत हो गई है।

टैरिफ अनुमान से कम रहा तो क्या होगा असर

बाजार एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि यदि घोषित टैरिफ अनुमान से कम हैं, तो बाजार में उछाल देखने को मिल सकता है, खासकर आईटी और फार्मास्यूटिकल्स जैसे निर्यात-संचालित सेक्टर्स में उछाल नजर आ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें