Get App

IT Stocks: आईटी शेयरों में मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, ये खरीदारी का मौका या निकलने में ही भलाई?

IT Stocks: आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट अब कोरोना काल की याद दिलाने लगी है। आईटी सेक्टर के लिए यह सप्ताह मार्च 2020 के बाद का अब तक का सबसे खराब साबित होता दिख रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चिंताओं और अमेरिकी टेक शेयरों में तेज गिरावट का सीधा असर भारतीय कंपनियों पर पड़ा है, जिसके चलने शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 12:32 PM
IT Stocks: आईटी शेयरों में मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, ये खरीदारी का मौका या निकलने में ही भलाई?
IT Stocks: इस पूरे हफ्ते निफ्टी आईटी इंडेक्स अब तक करीब 10.8% तक टूट चुका है

IT Stocks: आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट अब कोरोना काल की याद दिलाने लगी है। आईटी सेक्टर के लिए यह सप्ताह मार्च 2020 के बाद का अब तक का सबसे खराब साबित होता दिख रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चिंताओं और अमेरिकी टेक शेयरों में तेज गिरावट का सीधा असर भारतीय कंपनियों पर पड़ा है, जिसके चलने शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है।

हालांकि, मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि इस उतार-चढ़ाव के दौर में घबराकर शेयर बेच देना समझदारी नहीं होगी। उनका मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए, क्योंकि ऐसे समय में जल्दबाजी नुकसान बढ़ा सकती है।

लगातार तीसरे दिन आईटी इंडेक्स में बड़ी गिरावट

निफ्टी आईटी इंडेक्स में आज 13 फरवरी को 4.75% की गिरावट देखने को मिली। इस पूरे हफ्ते निफ्टी आईटी इंडेक्स अब तक करीब 10.8% तक टूट चुका है। इससे पहले 12 फरवरी को इंडेक्स 5.5% की गिरावट देखने को मिली। यह लगातार तीसरा दिन है, जब आईटी सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहा था। यह प्रदर्शन मार्च 2020 के बाद का सबसे कमजोर साप्ताहिक प्रदर्शन दिखाता है। साल 2026 में अब तक आईटी इंडेक्स करीब 17% गिर चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें