ITC Shares: 'महंगे' सिगरेट की आंच में झुलसा शेयर, टूटकर आया 33 महीने के निचले स्तर पर

ITC Shares Fall: सरकार ने सिगरेट और अन्य प्रोडक्ट्स पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की तो आईटीसी के शेयरों को करारा झटका लगा। टूटकर यह करीब तीन साल के निचले स्तर पर आ गया। इसके शेयरों को ब्लॉक डील से भी झटका लगा। जानिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कितनी बढ़ोतरी की है और ब्लॉक डील कितने शेयरों की हुई जिसके चलते शेयर कांप गए?

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 11:15 AM
Story continues below Advertisement
सिगरेट पर जीएसटी बढ़ाने का ITC के शेयरों को झटका इसलिए लगा क्योंकि सितंबर तिमाही के कारोबारी आंकड़े के मुताबिक आईटीसी के रेवेन्यू में सिगरेट बिजनेस की करीब 48% हिस्सेदारी थी।

ITC Shares Fall: घरेलू स्टॉक मार्केट में उठा-पटक के बीच आईटीसी के शेयरों पर आज मुनाफावसूली का भारी दबाव दिखा। इस दबाव में आईटीसी के शेयर 33 महीने यानी तीन दशकों से अधिक समय के निचले स्तर पर आ गए। यह दबाव इसलिए पड़ा क्योंकि सरकार ने सिगरेट, तंबाकू और बीड़ी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। साथ ही एक ब्लॉक डील ने भी इसके शेयरों पर दबाव बनाया। निचले स्तर पर इसके शेयरों ने संभलने की कोशिश की तो की लेकिन अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। आईटीसी के शेयर फिलहाल बीएसई पर 5.92% की गिरावट के साथ ₹379.15 (ITC Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 5.96% टूटकर ₹379.00 तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

पिछले साल 2025 में आईटीसी के शेयर 12% कमजोर हुए थे। वर्ष 2020 के बाद से यह पहली बार रहा जब इसके शेयरों ने किसी साल निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया। आज की गिरावट के साथ आईटीसी के शेयर ₹379 के आस-पास आ गए और यह लेवल कंपनी के लिए अप्रैल 2023 में था। वहीं आज की भारी गिरावट जून 2024 के बाद से सबसे अधिक रही।

एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी से क्यों लगा ITC को झटका?


वित्त मंत्रालय ने तंबाकू, सिगरेट और बीड़ी पर 40% की जीएसटी लगा दी है। नई दरें 1 फरवरी से प्रभावी होगी। सिगरेट पर जीएसटी बढ़ाने का आईटीसी के शेयरों को झटका इसलिए लगा क्योंकि सितंबर तिमाही के कारोबारी आंकड़े के मुताबिक आईटीसी के रेवेन्यू में सिगरेट बिजनेस की करीब 48% हिस्सेदारी थी। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का सिगरेट बिजनेस से रेवेन्यू 6.7% बढ़कर ₹8,722 करोड़ पर पहुंच गया।

कितने शेयरों की हुई ब्लॉक डील?

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयरों पर एक ब्लॉक डील ने भी आज दबाव बनाया। इसके 4 करोड़ शेयरों की एक बड़ी डील हुई जोकि कंपनी की 0.3% आउटस्टैंडिंग इक्विटी के बराबर है। इन शेयरों का लेन-देन प्रति शेयर ₹400 के भाव पर ₹1,614.5 करोड़ में हुआ।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

आईटीसी के शेयर पिछले साल 1 फरवरी 2025 को ₹471.30 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई से यह 11 महीने में 19.72% फिसलकर आज 1 जनवरी 2026 को ₹378.35 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 34 ने इसे खरीदारी, 1 ने होल्ड और 1 ने सेल रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹567 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹425 है।

1 फरवरी से सिगरेट पीना महंगा, सरकार ने लगाई एक्साइज ड्यूटी; किन शेयरों पर होगा असर

IREDA Shares: ₹88000 करोड़ के लोन बुक पर झूमे निवेशक, शेयर ग्रीन, चेक करें इरेडा के दिसंबर तिमाही की खास बातें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।