ITC के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, मार्केट-कैप पहली बार 6.5 लाख करोड़ रुपये के पार

पिछले एक महीने में ITC के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 22 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 11 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसने 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 106 फीसदी का मुनाफा हुआ है

अपडेटेड Sep 26, 2024 पर 3:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC के शेयरों ने आज 26 सितंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई को छू लिया।

ITC share: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयरों ने आज 26 सितंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई को छू लिया। कंपनी के शेयरों में आज एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 522.95 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट-कैप पहली बार 6.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस बीच कंपनी ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का ऐलान किया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 523.75 रुपये और 52-वीक लो 399.30 रुपये है।

ITC ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में बढ़ाई हिस्सेदारी

ITC ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि स्प्राउटलाइफ एक स्टार्ट-अप है जो ट्रेडमार्क 'योगा बार' के तहत फूड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के बिजनेस में है। पिछले तीन वर्षों में स्प्राउटलाइफ का बिजनेस वित्त वर्ष 22 में 68 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 108 करोड़ रुपये हो गया है।


ITC ने घोषणा की कि उसने स्प्राउटलाइफ़ फ़ूड्स प्राइवेट लिमिटेड के 1413 कंपलसरी कनवर्टिबल प्रेफरेंस शेयर (CCPS) का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण अप्रैल 2023 में हुए एक समझौते के तहत फॉलो-ऑन इनवेस्टमेंट के हिस्से के रूप में किया गया, जो ITC को कई स्टेज में स्प्राउटलाइफ को पूरी तरह से अधिग्रहित करने की अनुमति देता है।

इस नए निवेश के साथ स्प्राउटलाइफ में ITC की हिस्सेदारी अब लगभग 47.5 फीसदी हो गई है। इस बढ़ी हुई हिस्सेदारी के लिए कुल निवेश 255 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

कैसा रहा है ITC के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में ITC के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 22 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 11 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसने 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 106 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।