ITC share: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयरों ने आज 26 सितंबर को अपने नए ऑल टाइम हाई को छू लिया। कंपनी के शेयरों में आज एक फीसदी से अधिक की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 522.95 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट-कैप पहली बार 6.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस बीच कंपनी ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का ऐलान किया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 523.75 रुपये और 52-वीक लो 399.30 रुपये है।
