Get App

ITC के शेयर बजट के बाद 52 Week ऑल टाइम हाई पर पहुंचे, इस वजह से कंपनी के स्टॉक्स में आई 10% तेजी

आम बजट पेश होने के बाद सिगरेट बनाने वाली कंपनी ITC के शेयर में जबरदस्त उछाल आई है, पिछले 2 दिनें में कंपनी के स्टॉक्स में करीब 10% की तेजी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2021 पर 7:49 PM
ITC के शेयर बजट के बाद 52 Week ऑल टाइम हाई पर पहुंचे, इस वजह से कंपनी के स्टॉक्स में आई 10% तेजी

आम बजट पेश होने के बाद सिगरेट सहित दूसरे FMCG प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ITC के शेयर में जबरदस्त उछाल आई है। पिछले 2 दिनें में कंपनी के स्टॉक्स में करीब 10% की तेजी आई है और ये 52 Week High पर पहुंच गए हैं। NSE पर आज कंपनी के स्टॉक्स दोपहर 1.20 बजे 1.45% की तेजी के साथ 219.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिगरेट पर लगने वाले एक्साइड ड्यूटी नेशनल कैलामिटी कंटीन्जेंट ड्यूटी (National Calamity Contingent Duty- NCCD) में कोई बदलाव नहीं किया है, इस वजह से कंपनी ने निवेशक उत्साहित हैं। 

वित्त मंत्री ने NCCD पर जो यथास्थिति बनाए रखी, उसका फायदा ITC को मिला है। आपको बता दें कि पिछले बजट में केंद्र सरकार ने सिगरेट पर टैक्स को 13% बढ़ा दिया था। पिछले 8-9 महीनों से सिगरेट इंडस्ट्री दबाव में है। यह इकलौती ऐसी इंडस्ट्री है जिसमें लॉकडाउन खुलने के बाद भी रिकवरी नहीं आई है और कोरोना के बाद स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता के कारण सिगरेट की बिक्री में भी कमी आई है। ऐसे में जब सिगरेट पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है, इससे इंडस्ट्री को थोड़ी राहत मिली है।

11 फरवरी को जारी होंगे दिसंबर तिमाही के नतीजे

सिगरेट पर टैक्सेशन में बदलाव नहीं होने से ITC का पूरा ध्यान अब वॉल्यूम के ग्रोथ पर है। साथ ही कंपनी की नजर कुछ दिनों में होने वाली GST काउंसिल की बैठक प है। कंपनी का इतिहास रहा है कि जब-जब सिगरेट पर टैक्स नहीं बढ़ाया गया है, इसके वॉल्यूम में ग्रोथ देखने को मिला है। कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी की सिगरेट बिक्री में भारी गिरावट आई। इंवेस्टमेंट फर्म JM Financial के अनुमान के मुताबिक जून तिमाही में कंपनी की बिक्री 38.5% और सितंबर तिमाही में सिगरेट की बिक्री 12% से अधिक गिरी। आपको बता दें कि ITC दिसंबर तिमाही के नतीजे 11 फरवरी को जारी करेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें