Get App

ITC, Blupin Technologies में खरीदेगी 10% हिस्सेदारी, जानिए पूरी डिटेल

Blupin Technologies एक वेब और ऐप आधारित कॉन्टेंट - टू-कम्यूनिटी- टू- कॉर्मस प्लेटफॉर्म है जो 'Mylo' ब्रांड नेम के तहत मदर और बेबी केयर प्रोडक्ट के साथ और भी दूसरी सेवाएं उपलब्ध कराती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 3:16 PM
ITC, Blupin Technologies में खरीदेगी 10% हिस्सेदारी, जानिए पूरी डिटेल
Blupin Technologie के फाउंडर और सीईओ विनीत गर्ग ने कहा कि हम इस बात को लेकर काफी खुश है कि आईटीसी ने 'Mylo' ब्रांड पर अपना विश्वास जताया है जिसने अपनी स्थापना से अब तक शानदार प्रगति की है

ITC ने गुरुवार 21 अप्रैल 2022 को बताया है कि वह Blupin Technologies Pvt Ltd में 10.07 फीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहित करेगी। इस अधिग्रहण पर 39.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बतातें चलें कि डायरेक्ट -टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड Mylo पर Blupin Technologies Pvt Ltd का मालिकाना हक है। ITC ने इस बारे में की गई अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि इस निवेश से कंपनी को देश में उभरते हुए कॉन्टेंट - टू-कम्यूनिटी- टू- कॉर्मस स्पेस में जल्द एंट्री करने का फायदा मिलेगा और D2C स्पेस में कंपनी की पैठ बढ़ेगी।

गौरतलब है कि Blupin Technologies एक वेब और ऐप आधारित कॉन्टेंट - टू-कम्यूनिटी- टू- कॉर्मस प्लेटफॉर्म है जो 'Mylo' ब्रांड नेम के तहत मदर और बेबी केयर प्रोडक्ट के साथ और भी दूसरी सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी ने कहा है कि इस अधिग्रहण के साथ ही D2C मदर और बेबी केयर सेगमेंट में कंपनी की पैठ और बढ़ेगी।

इस मुद्दे पर बात करते हुए आईटीसी के पर्सनल केयर प्रोडक्ट बिजनेस के चीफ एक्जिक्यूटिव समीर सतपथी ने कहा कि कम समय में ही 'Mylo' ने कॉन्टेंट - टू-कम्यूनिटी- टू- कॉर्मस मॉडल में अपनी बड़ी संभावनाओं का प्रदर्शन किया है। इसने एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया है जिस पर लोग सीखते हैं और अपने विचारों की भागीदारी करते हैं। इस निवेश से आईटीसी को इस उभरते सेक्टर में कदम रखने का मौका मिला है और कंपनी इस एरिया में हो रहे विकास का हिस्सा बन रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें