अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफार्म जेन स्ट्रीट (Jane Street) और इससे जुड़ी एंटिटीज ने दो साल में भारतीय मार्केट में इंडेक्स डेरिवेटिव्स की ट्रेडिंग से ₹36000 करोड़ का मुनाफा कमाया। यह खुलासा बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के अंतरिम आदेश से हुआ है। सेबी ने अंतरिम आदेश के तहत फिलहाल जेन स्ट्रीट और इससे जुड़ी एंटिटीज के भारतीय सिक्योरिटीज मार्केट में एंट्री करने पर रोक लगा दिया है। सेबी का यह आदेश 3 जुलाई की तारीख में जारी हुआ है। सेबी के अंतरिम आदेश के मुताबिक इन एंटिटीज में से चार ने 1 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक कुल मिलकर ₹36500 करोड़ से अधिक मुनाफा बनाया। इंडेक्स डेरिवेटिव्स का मतलब निफ्टी, बैंक निफ्टी, सेंसेक्स और बैंकेक्स जैसे इंडेक्स के डेरिवेटिव्स की पोजिशन लेना है।
