Get App

Stock Split: एक साल में 200% और 5 साल में 5000% चढ़ा शेयर, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा; रिकॉर्ड डेट 19 अक्टूबर

Stock Split: कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.56 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। BSE पर वर्तमान में जटाशंकर इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 700 रुपये है। कंपनी हाई क्वालिटी एग्री कमोडिटीज और इंडस्ट्रियल मैटीरियल्स की सोर्सिंग, प्रोसेसिंग और आपूर्ति में विशेषज्ञ होने का दावा करती है

Ritika Singhअपडेटेड Oct 17, 2026 पर 1:35 PM
Stock Split: एक साल में 200% और 5 साल में 5000% चढ़ा शेयर, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा; रिकॉर्ड डेट 19 अक्टूबर
Jattashankar Industries का मार्केट कैप 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

जटाशंकर इंडस्ट्रीज का स्टॉक 10 छोटे टुकड़ों में टूटने वाला है। शेयर की फेस वैल्यू वर्तमान में 10 रुपये है। स्टॉक स्प्लिट के तहत यह 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बंट जाएगा। इस कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा सितंबर महीने में हुई थी। ​स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 19 अक्टूबर है। कंपनी कृषि और औद्योगिक कमोडिटी की ट्रेडिंग के बिजनेस में है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मानकों पर खरा उतरने वाली हाई क्वालिटी एग्री कमोडिटीज और इंडस्ट्रियल मैटीरियल्स की सोर्सिंग, प्रोसेसिंग और आपूर्ति में विशेषज्ञ होने का दावा करती है।

स्टॉक स्प्लिट में एक कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है। निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती। इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं।

स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है। जटाशंकर इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 72.56 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

शेयर 2 साल में 800 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें