JBM Auto Share price: ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट कंपनी जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शेयर आज मंगलवार को 9 प्रतिशत की तेजी के साथ सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए। इंट्रा-डे ट्रेड में आज यह शेयर NSE पर 517.60 फीसदी के लेवल पर पहुंच गया था। इस समय यह 513.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि इस यह स्टॉक 6 मई, 2022 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दो हफ्तों में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन इसके बावजूद इस शेयर में 26 फीसदी की तेजी आई है। इसकी तुलना में, इसी अवधि के दौरान S&P BSE सेंसेक्स 3 फीसदी नीचे आया। इससे पहले, स्टॉक ने 24 जनवरी, 2022 को 676 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था।
वॉल्यूम में वृद्धि पर स्पष्टीकरण पर, जेबीएम ऑटो ने 20 दिसंबर को कहा कि कंपनी के शेयरों में वॉल्यूम पूरी तरह बाजार संचालित है। कंपनी ने कहा, "कंपनी ने सभी जरूरी खुलासे किए हैं और ऐसी कोई मटेरियल/प्राइस सेंसेटिव जानकारी नहीं छिपाई है, जो हमारी राय में स्टॉक के वॉल्यूम बिहैवियर पर असर डालती हो।" 2 दिसंबर को जेबीएम ऑटो ने बताया कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी जेबीएम इकोलाइफ मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने ऑटोमोटिव सेक्टर में कारोबार करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी यानी TL इकोलाइफ मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को शामिल किया है और अभी तक अपने बिजनेस ऑपरेशन की शुरूआत नहीं की है।
जेबीएम ऑटो ऑटोमोटिव बिजनेस में लगी हुई है, जो शीट मेटल कंपोनेंट्स, टूल्स, डाई और मोल्ड्स और बसों का निर्माण और बिक्री करती है, जिसमें स्पेयर पार्ट्स, एक्सेसरीज की बिक्री और बसों के मेंटेनेंस का कॉन्ट्रैक्ट शामिल है। वित्तीय वर्ष 2022-23 (H1FY23) की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में, कंपनी ने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स के रूप में मजबूत कमाई दर्ज की। कंपनी का प्रॉफिट 66 फीसदी बढ़कर 62.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ऑपरेशन से राजस्व भी 45.7 प्रतिशत बढ़कर 1,894 करोड़ रुपये हो गया।