JBM Auto Share price: ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट कंपनी जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शेयर आज मंगलवार को 9 प्रतिशत की तेजी के साथ सात महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए। इंट्रा-डे ट्रेड में आज यह शेयर NSE पर 517.60 फीसदी के लेवल पर पहुंच गया था। इस समय यह 513.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि इस यह स्टॉक 6 मई, 2022 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दो हफ्तों में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन इसके बावजूद इस शेयर में 26 फीसदी की तेजी आई है। इसकी तुलना में, इसी अवधि के दौरान S&P BSE सेंसेक्स 3 फीसदी नीचे आया। इससे पहले, स्टॉक ने 24 जनवरी, 2022 को 676 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था।
