रिलायंस और एसबीआई पर JEFFERIES की बुलिश राय, जानिये दोनों हैवीवेट स्टॉक्स के लिए टारगेट प्राइस

JEFFERIES ने SBI पर राय देते हुए कहा कि घरेलू क्रेडिट ग्रोथ में मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है और बैंक के विदेशी कारोबार में सुधार दिख सकता है

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement
JEFFERIES ने RELIANCE INDUSTRIES पर राय देते हुए कहा कि कंपनी की बैलेंस शीट काफी मजबूत है और मजबूत सप्लाई चेन की वजह से तेज ग्रोथ की पूरी उम्मीद है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है।

    JEFFERIES की RELIANCE INDUSTRIES पर राय

    JEFFERIES ने RELIANCE INDUSTRIES पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इस पर 3080 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का 2035 तक नेट कार्बन जीरो बनने का लक्ष्य है। कंपनी को ग्रीन हाइड्रोजन बिजनेस में बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं।


    उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की बैलेंस शीट काफी मजबूत है। मजबूत सप्लाई चेन की वजह से तेज ग्रोथ की पूरी उम्मीद है। कंपनी का हाइड्रोजन बिजनेस यूरोपियन बेंचमार्क के मुकाबले 20% डिस्काउंट पर है। इस समय हाइड्रोजन बिजनेस की वैल्यू 8 अरब डॉलर है। हाइड्रोजन बिजनेस की वैल्यू 100 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से है।

    सीधा सौदा - ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    JEFFERIES की SBI पर राय

    JEFFERIES ने SBI पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 630 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज ने इसका अर्निंग अनुमान बढ़ाकर 3-5% किया है। उनका कहना है कि बेहतर क्रेडिट ग्रोथ से शेयर में तेजी संभव है। इसके साथ ही घरेलू क्रेडिट ग्रोथ में मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है। बैंक के विदेशी कारोबार में सुधार दिख सकता है। बैंक को इसके मजबूत क्रेडिट ग्रोथ, कम क्रेडिट कॉस्ट से फायदा होगा

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    (डिस्क्लोजर: CNBC-Awaaz और Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।