Get App

रिलायंस और एसबीआई पर JEFFERIES की बुलिश राय, जानिये दोनों हैवीवेट स्टॉक्स के लिए टारगेट प्राइस

JEFFERIES ने SBI पर राय देते हुए कहा कि घरेलू क्रेडिट ग्रोथ में मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है और बैंक के विदेशी कारोबार में सुधार दिख सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2022 पर 9:45 AM
रिलायंस और एसबीआई पर JEFFERIES की बुलिश राय, जानिये दोनों हैवीवेट स्टॉक्स के लिए टारगेट प्राइस
JEFFERIES ने RELIANCE INDUSTRIES पर राय देते हुए कहा कि कंपनी की बैलेंस शीट काफी मजबूत है और मजबूत सप्लाई चेन की वजह से तेज ग्रोथ की पूरी उम्मीद है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है।

JEFFERIES की RELIANCE INDUSTRIES पर राय

JEFFERIES ने RELIANCE INDUSTRIES पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इस पर 3080 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का 2035 तक नेट कार्बन जीरो बनने का लक्ष्य है। कंपनी को ग्रीन हाइड्रोजन बिजनेस में बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की बैलेंस शीट काफी मजबूत है। मजबूत सप्लाई चेन की वजह से तेज ग्रोथ की पूरी उम्मीद है। कंपनी का हाइड्रोजन बिजनेस यूरोपियन बेंचमार्क के मुकाबले 20% डिस्काउंट पर है। इस समय हाइड्रोजन बिजनेस की वैल्यू 8 अरब डॉलर है। हाइड्रोजन बिजनेस की वैल्यू 100 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें