Jefferies Buy Rating: 87% तक उछल सकता है ₹64 का शेयर, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी

Jefferies Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एक इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने 120 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव 64.18 रुपये के मुकाबले इसमें 87 फीसदी तेजी की संभावना जताई है। कंपनी के पास 740 करोड़ रुपये की नकदी है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 7:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Turtlemint के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 5% के अपर सर्किट के साथ 64.18 रुपये पर बंद हुए।

Jefferies Buy Rating: ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन और फिनटेक सेक्टर Turtlemint Fintech Solutions के शेयरों पर काफी बुलिश रुख है। जेफरीज ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹120 का टारगेट प्राइस दिया है। फिलहाल शेयर ₹64.18 पर कारोबार कर रहा है। इस भाव के मुकाबले जेफरीज को करीब 87% की तेजी की उम्मीद है।

बीमा के नए नियमों का असर कम रहने की उम्मीद

जेफरीज का मानना है कि बीमा पॉलिसी बेचने से जुड़े प्रस्तावित नए नियमों का Turtlemint पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। कंपनी सीधे ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाकर इस चुनौती से निपट सकती है। इसके अलावा, वह एक ही ग्राहक को हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस जैसी दूसरी पॉलिसी बेचकर भी अपनी कमाई बढ़ा सकती है।


ब्रोकरेज के मुताबिक, Turtlemint के करीब 76% पॉइंट ऑफ सेल पर्सन (POSP) एजेंट आठ अलग-अलग बीमा कंपनियों की पॉलिसी बेचते हैं। यानी ये एजेंट सिर्फ एक कंपनी के प्रोडक्ट पर निर्भर नहीं हैं। इससे उनके कंपनी छोड़ने की आशंका कम हो सकती है।

जेफरीज का कहना है कि अगर बीमा पॉलिसी बेचने पर मिलने वाला कमीशन घटता है, तो कंपनी दूसरे तरीकों से इसकी भरपाई कर सकती है। इसके लिए वह ज्यादा एजेंट जोड़ सकती है और दूसरी कंपनियों के प्रोडक्ट भी बेच सकती है।

Turtlemint के पास ₹740 करोड़ की नकदी

जेफरीज ने Turtlemint की नकदी स्थिति को भी मजबूत बताया है। कंपनी के पास करीब ₹740 करोड़ का कैश बैलेंस है। इसके अलावा, कंपनी अपने रोजमर्रा के काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ा रही है। इससे काम कम खर्च में और तेजी से निपटाने में मदद मिल सकती है।

कुल मिलाकर जेफरीज को उम्मीद है कि नए एजेंट जोड़ने, मौजूदा ग्राहकों को दूसरी बीमा पॉलिसी बेचने और खर्च कम रखने से कंपनी प्रस्तावित नियमों का असर संभाल सकती है। इसी भरोसे के साथ ब्रोकरेज ने ₹120 का टारगेट दिया है।

Turtlemint के शेयरों का हाल

Turtlemint के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 5% के अपर सर्किट के साथ 64.18 रुपये पर बंद हुए। पिछले 1 महीने में यह 5.37% टूटा है। वहीं, इस साल जुलाई में लिस्टिंग के बाद करीब 53% गिर चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 1.89 हजार करोड़ रुपये है।

PSU Dividend Stocks: इस हफ्ते 4 सरकारी कंपनियां ₹7 तक का डिविडेंड देंगी, शेयरों पर रहेगा फोकस

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।