Brokerage call : जेफरीज ने इस तेल-गैस कंपनी को दिया 'buy' कॉल, जताई 47% तेजी की उम्मीद, क्या है आपके पास?

जेफरीज के मुताबिक ओएनजीसी का स्टॉक अपने लॉन्ग टर्म एवरेज की तुलना में बेंचमार्क निफ्टी पर भारी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर हाल ही में जारी अपने एक नोट में कहा कि निफ्टी के मुकाबले भारी छूट के स्टॉक काफी सस्ता और आकर्षक दिख रहा है

अपडेटेड Apr 15, 2024 पर 10:51 AM
ONGC share price, Buzzing Stocks,Jefferies,Oil & Gas, ONGC, ओएनजीसी शेयर प्राइस, बज़िंग स्टॉक्स, जेफरीज़, ऑयल एंड गैस, ओएनजीसी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks : ओएनजीसी (ONGC) के शेयर 15 अप्रैल को फोकस में रहेंगे। जेफरीज के विश्लेषकों ने आकर्षक वैल्यूएशन का हवाला देते हुए इस काउंटर में "buy" कॉल के साथ अपनी कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 390 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है जो मौजूदा स्तर से 47 फीसदी ज्यादा है। जेफरीज के मुताबिक ओएनजीसी का स्टॉक अपने लॉन्ग टर्म एवरेज की तुलना में बेंचमार्क निफ्टी पर भारी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है।

    वैल्यूएशन अच्छा

    जेफरीज का कहना है कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कमीशन (ONGC) का स्टॉक अपने दीर्घकालिक औसत की तुलना में बेंचमार्क निफ्टी पर भारी डिस्काउंट पर कारोबार कर रहा है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर हाल ही में जारी अपने एक नोट में कहा कि निफ्टी के मुकाबले भारी छूट के स्टॉक काफी सस्ता और आकर्षक दिख रहा है।


    कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़त या गिरावट से हो सकती है परेशानी

    जेफरीज को उम्मीद है कि सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ओएनजीसी आगे मजबूत कैश फ्लो जेनरेट करेगी और इसके कुल कर्जे में कमी आएगी। इसके चलते वित्त वर्ष 2024-26 में कंपनी के मुनाफे में बढ़त होगी। ब्रोकरेज हाउस ने आगे कहा कि अतीत में कच्चे तेल और गैस मूल्य निर्धारण में सुधारों के चलते कंपनी का मुनाफा पिछले दशक के औसत से ऊपर रहा है। लेकिन आगे कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़त या गिरावट से ओएनजीसी के लिए संभावित जोखिम हो सकता है।

    ओएनजीसी ने निफ्टी को किया आउटपरफार्म

    इस साल अब तक, ओएनजीसी के शेयरों में 29 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इसी अवधि में निफ्टी में सिर्फ 3.6 फीसदी की बढ़त हुई है। ओएनजीसी के शेयर 5 मार्च को 284 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गए थे।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    आगे कैसा रह सकता है प्रदर्शन?

    उधर प्रभुदास लीलाधर के विश्लेषकों को उम्मीद है कि मार्च तिमाही में कंपनी का नेट ऑयल रियलाइजेशन 77.5 डॉलर प्रति बैरल और गैस रियलाइजेशन 6.5 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू के आसपास रहेगा। इससे कंपनी के ऑपरेटिंग मुनाफे में मामूली सुधार देखने को मिलेगा।

    विश्लेषकों को उम्मीद है कि मार्च तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड मुनाफा सालाना आधार पर तीन गुना बढ़कर 796 करोड़ रुपये हो जाएगा, जबकि बिक्री सालाना आधार पर 1.6 फीसदी घटकर 3,572 करोड़ रुपये रह सकती है।

    मोतीलाल ओसवाल भी बुलिश

    इससे पहले, मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने भी 315 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ ओएनजीसी पर अपना "buy" कॉल बरकरार रखा था।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।