Pharma Stocks: जेफरीज की रिपोर्ट पर फार्मा स्टॉक्स धड़ाम, शेयर खरीदने से पहले चेक कर लें डिटेल्स

Pharma Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच फार्मा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। जेफरीज की रिपोर्ट आने के बाद निफ्टी फार्मा के 20 में से 18 शेयर धड़ाम हो गए। जानिए इस रिपोर्ट में ऐसा क्या है, जिससे फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव क्यों आया और टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 12:56 PM
Story continues below Advertisement
Pharma Stocks: जेफरीज ने फार्मा कंपनियों के लिए इस साल की पहली छमाही कमजोर रहने का अनुमान जाहिर किया तो फार्मा शेयर धड़ाम हो गए।

Pharma Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज फार्मा शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। 20 दिग्गज फार्मा कंपनियों के निफ्टी इंडेक्स निफ्टी फार्मा (Nifty Pharma) पर आज 18 स्टॉक्स रेड जोन में है और सिर्फ दो स्टॉक्स- इप्का लैब (IPCA Lab) और एल्केम (Alkem) ही ग्रीन रहे। फार्मा शेयरों में बिकवाली का यह दबाव वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस साल 2026 की पहली छमाही कमजोर रहने का अनुमान जाहिर किया है, खासतौर से उन कंपनियों के लिए जिनका एक्सपोजर जेनेरिक रेवलिमिड (Revlimid) दवा में अधिक है। जेफरीज की इस रिपोर्ट के चलते घरेलू मार्केट में फार्मा शेयर धड़ाम हो गए।

फिलहाल निफ्टी फार्मा 0.84% की गिरावट के साथ 23,090.55 पर है। इस पर लिस्ट 20 कंपनियों में से सबसे अधिक गिरावट पीरामल फार्मा (Piramal Pharma) में 3% से अधिक गिरावट है तो वॉकहार्ट (Wockhardt) करीब ढाई फीसदी और मैनकाइंड फार्मा में 2% से अधिक गिरावट आई। वहीं दूसरी तरफ इप्का में लैब डेढ़ फीसदी से अधिक बढ़त है तो एल्केम में मामूली बढ़त है।

Pharma Stocks: किन शेयरों पर अधिक झटके की गुंजाइश?


जेफरीज ने फार्मा कंपनियों के लिए इस साल की पहली छमाही कमजोर रहने का अनुमान जाहिर किया तो फार्मा शेयर धड़ाम हो गए। जेफरीज के मुताबिक डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Lab), जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) और सिप्ला (Cipla) पर सबसे अधिक झटका दिख सकता है तो दूसरी तरफ सन फार्मा (Sun Pharma) पर सबसे कम असर पड़ने की गुंजाइशन है। जेफरीज की रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि घरेलू ग्रोथ अब तक के रुझानों के हिसाब से ही हाई सिंगल डिजिट में ही रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि मार्च-अप्रैल 2026 के बीच सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) के लॉन्च के दौरान तगड़े कॉम्पटीशन की उम्मीद है।

स्टॉकवाइज क्या है जेफरीज का रुझान?

फार्मा सेक्टर में जेफरीज की टॉप पिक मैनकाइंड फार्मा, अजंता फार्मा, सन फार्मा और जाइडस लाइफ हैं। जेफरीज के टारगेट प्राइस के हिसाब से मौजूदा लेवल से 23-32% तक तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज फर्म ने एंटेरो हेल्थकेयर (Entero Healthcare) की रेटिंग को तो अपग्रेड कर होल्ड से खरीदारी कर दी है। साथ ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इसका नया टारगेट प्राइस भी प्रति शेयर ₹1,320 पर फिक्स कर दिया है।

स्टॉक प्राइस टारगेट
Mankind Pharma ₹2,900
Ajanta Pharma ₹3,530
Sun Pharma ₹2,100
Zydus Life ₹1,130

LG Electronics में 4% की भारी गिरावट, शेयर टूटकर आए रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Meesho ने डुबो दिए ₹40000 करोड़, लगातार दूसरे दिन लोअर सर्किट, इन दो वजहों से घबराए निवेशक

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।