Jindal Stainless Share Price: मेटल एंड माइनिंग सेक्टर की कंपनी जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless ) के शेयर में आज तेजी दिखी। शेयर आज मजबूत खुला। मंगलवार, 21 जुलाई को शेयर 2 फीसदी चढ़ा। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग दी है और ₹1,000 प्रति शेयर के स्ट्रीट-हाई प्राइस टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया, जो सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 38% की बढ़त दिखाता है । यह स्टॉक को ट्रैक करने वाले ब्रोकरेज में सबसे ज़्यादा है।
