Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल बंपर रूप से चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 492 अंकों की शानदार बढ़त और सेंसेक्स में करीब 1585अंकों की जोरदार तेजी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, संवर्धन मदरसन, एचएफसीएल, इंडसइंड बैंक, मैक्रोटेक डेवलपर्स, भारत फोर्ज, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, आयनॉक्स विंड और डीएलएफ के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि मिडकैप सेगमेंट में बाटा, ग्लेमार्क फार्मा, मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
