Jio Financial के शेयरों में आ सकती है 36% तक तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने दी 'Buy' रेटिंग, जानें टारगेट

Jio Financial Services Shares: रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने “बाय” रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तर से इस शेयर में लगभग 36 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 320 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 12:44 PM
Story continues below Advertisement
Jio Financial Services Shares: मोतीलाल ओसवाल ने जियो फाइनेंशियल को एक टेक्नोलॉजी आधारित फाइनेंशयिल सर्विसेज प्लेटफॉर्म बताया है

Jio Financial Services Shares: रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने “बाय” रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तर से इस शेयर में लगभग 36 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 320 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जबकि फिलहाल यह करीब 236 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

पिछले एक साल में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के आसपास है।

टेक्नोलॉजी आधारित फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को एक टेक्नोलॉजी आधारित फाइनेंशयिल सर्विसेज प्लेटफॉर्म बताया है, जो लेंडिंग, पेमेंट्स, एसेट मैनेजमेंट, बीमा और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे कई सेगमेंट में तेजी से विस्तार कर रही है।


ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी रिलायंस समूह के विशाल डिजिटल और रिटेल इकोसिस्टम का लाभ उठाते हुए तेजी से अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है।

जियो और रिलायंस नेटवर्क का फायदा

रिपोर्ट के अनुसार जियो फाइनेंशियल को रिलायंस समूह के विशाल नेटवर्क का बड़ा लाभ मिल सकता है। कंपनी के पास जियो टेलीकॉम के 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों का आधार है और रिलायंस रिटेल का बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी उपलब्ध है। इससे दूसरी पारंपरिक फाइनेंशियल कंपनियों की तुलना में इसकी ग्राहकों को जोड़ने की लागत काफी कम हो सकती है।

जियो क्रेडिट बनेगा ग्रोथ का प्रमुख इंजन

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की लेंडिंग इकाई जियो क्रेडिट आने वाले समय में सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बन सकती है। शुरुआती चरण में कंपनी ने होम लोन और प्रॉपर्टी के बदले लोन जैसे सुरक्षित रिटेल उत्पादों में अच्छी शुरुआत की है।

दिसंबर 2025 तक जियो क्रेडिट का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट लगभग 19,000 करोड़ रुपये को पार कर चुका है, जो लेंडिंग कारोबार के तेजी से विस्तार का संकेत देता है।

AI और डेटा का इस्तेमाल

मोतीलाल ओसवाल ने यह भी कहा कि कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा का इस्तेमाल करके स्केलेबल वित्तीय इकोसिस्टम तैयार कर सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार जियो फाइनेंशियल अपने स्वामित्व वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल की मदद से ग्राहकों के लिए अत्यधिक व्यक्तिगत क्रेडिट मूल्यांकन प्रणाली विकसित कर सकता है।

मुनाफे में तेज ग्रोथ का अनुमान

ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा लगभग 48 प्रतिशत की CAGR दर से बढ़ सकता है। हालांकि ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि निकट अवधि में कंपनी के मुनाफे और रिटर्न से जुड़े आंकड़े सीमित रह सकते हैं। कंपनी अभी अपने तमाम बिजेनेसों को मजबूत करने के लिए निवेश कर रही है, जिसमें लेंडिंग, पेमेंट्स और इनवेस्टमेंट प्रोडक्ट्स और शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार में इन 6 कारणों से हाहाकार जारी; सेंसेक्स 950 अंक टूटा, निफ्टी 23600 के नीचे

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।