JIO PLATFORMS ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम, बाजार में तेजी के लिए FIIs की वापसी जरूरी - वल्लभ भंशाली

वल्लभ भंशाली ने कहा JIO PLATFORMS में एंटरटेनमेंट, न्यूज, सर्विसेज सेवाएं देता है। JIO कम्युनिकेशंस का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। कंपनी का प्लेटफॉर्म काफी डावर्सिफाइड है। कंपनी की मार्केट स्ट्रैटेजी काफी बेहतर है। यह नेक्स्ट जेनरेशन बिजनेस को और बेहतरी की तरफ ले जाएगी। JIO PLATFORMS के IPO की मार्केटिंग अच्छी रही है

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 2:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वल्लभ भंशाली ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर चिंता बरकरार है। हमें AI के साथ ही आगे चलना होगा। IT कंपनियों को AI की क्षमता बढ़ानी होगी

बाजार का फोकस इन दिनों सिर्फ और सिर्फ जियो प्लेटफॉर्म्स IPO पर है। जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO आज एंकर निवेशकों के लिए खुल गया है IPO में क्या करना चाहिए निवेश, इस IPO को लेकर बाजार में क्या रणनीति बनाएं, इसपर CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बात की एनाम ग्रुप के चेयरमैन वल्लभ भंशाली से। यहां हम आपके लिए इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।

वल्लभ भंशाली ने कहा कि IPO से पहले ही JIO PLATFORMS ने बड़ा कैपेक्स किया। JIO PLATFORMS एक बड़ी कंपनी बन चुकी है। कंपनी का साइज देखकर 30000 करोड़ बड़ा IPO नहीं है। IPO साइज कंपनी के मार्केट कैप का 3-4% है। JIO PLATFORMS ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम है। कंपनी ने 5G का रोलआउट काफी तेजी से किया है। दुनिया के कई देशों में 5G का रोलआउट बाकी है।

JIO PLATFORMS में एंटरटेनमेंट, न्यूज, सर्विसेज सेवाएं देता है। JIO कम्युनिकेशंस का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। कंपनी का प्लेटफॉर्म काफी डावर्सिफाइड है। कंपनी की मार्केट स्ट्रैटेजी काफी बेहतर है। यह नेक्स्ट जेनरेशन बिजनेस को और बेहतरी की तरफ ले जाएगी। JIO PLATFORMS के IPO की मार्केटिंग अच्छी रही है। JIO PLATFORMS में 6 महीने में बड़ा विदेशी निवेश लाया गया है। O2C बिजनेस में भी बड़ी कंपनी बनने की क्षमता है।


(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

बाजार पर वल्लभ भंशाली की राय

वल्लभ भंशाली ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर चिंता बरकरार है। हमें AI के साथ ही आगे चलना होगा। IT कंपनियों को AI की क्षमता बढ़ानी होगी। बड़ी लार्जकैप कंपनियों में ग्रोथ आनी अभी बाकी है। मिडकैप और स्मॉल कैप में अच्छी ग्रोथ रही है। बाजार में तेजी लाने के लिए FIIs की वापसी जरूरी है। इसके लिए सरकार को पॉलिसी में बड़े बदलाव करने होंगे। FIIs की वापसी के लिए बड़े पॉलिसी बदलाव जरूरी हैं। वित्त मंत्री ने टैक्स सिस्टम में बदलाव के संकेत दिए है। देश में RIL जैसी कई बड़ी कंपनियां बनना जरूरी है।

 

Bank Nifty Trend : बैंकिंग इंडेक्स 0.5% गिरा, एक्सिस और HDFC बैंक ने बनाया सबसे ज्यादा दबाव, जाने आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

 

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।