Get App

JIO PLATFORMS ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम, बाजार में तेजी के लिए FIIs की वापसी जरूरी - वल्लभ भंशाली

वल्लभ भंशाली ने कहा JIO PLATFORMS में एंटरटेनमेंट, न्यूज, सर्विसेज सेवाएं देता है। JIO कम्युनिकेशंस का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। कंपनी का प्लेटफॉर्म काफी डावर्सिफाइड है। कंपनी की मार्केट स्ट्रैटेजी काफी बेहतर है। यह नेक्स्ट जेनरेशन बिजनेस को और बेहतरी की तरफ ले जाएगी। JIO PLATFORMS के IPO की मार्केटिंग अच्छी रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 2:28 PM
JIO PLATFORMS ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम, बाजार में तेजी के लिए FIIs की वापसी जरूरी - वल्लभ भंशाली
वल्लभ भंशाली ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर चिंता बरकरार है। हमें AI के साथ ही आगे चलना होगा। IT कंपनियों को AI की क्षमता बढ़ानी होगी

बाजार का फोकस इन दिनों सिर्फ और सिर्फ जियो प्लेटफॉर्म्स IPO पर है। जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO आज एंकर निवेशकों के लिए खुल गया है IPO में क्या करना चाहिए निवेश, इस IPO को लेकर बाजार में क्या रणनीति बनाएं, इसपर CNBC-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बात की एनाम ग्रुप के चेयरमैन वल्लभ भंशाली से। यहां हम आपके लिए इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।

वल्लभ भंशाली ने कहा कि IPO से पहले ही JIO PLATFORMS ने बड़ा कैपेक्स किया। JIO PLATFORMS एक बड़ी कंपनी बन चुकी है। कंपनी का साइज देखकर 30000 करोड़ बड़ा IPO नहीं है। IPO साइज कंपनी के मार्केट कैप का 3-4% है। JIO PLATFORMS ग्लोबल मार्केट में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम है। कंपनी ने 5G का रोलआउट काफी तेजी से किया है। दुनिया के कई देशों में 5G का रोलआउट बाकी है।

JIO PLATFORMS में एंटरटेनमेंट, न्यूज, सर्विसेज सेवाएं देता है। JIO कम्युनिकेशंस का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। कंपनी का प्लेटफॉर्म काफी डावर्सिफाइड है। कंपनी की मार्केट स्ट्रैटेजी काफी बेहतर है। यह नेक्स्ट जेनरेशन बिजनेस को और बेहतरी की तरफ ले जाएगी। JIO PLATFORMS के IPO की मार्केटिंग अच्छी रही है। JIO PLATFORMS में 6 महीने में बड़ा विदेशी निवेश लाया गया है। O2C बिजनेस में भी बड़ी कंपनी बनने की क्षमता है।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें