Get App

Jio Platforms के शेयर के लिए नोमुरा ने शुरू किया कवरेज, खरीदने की सलाह; ₹1340 प्रति शेयर रखा टारगेट

Jio Platforms: जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का IPO 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। नोमुरा ने अपने नोट में कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स अब टेलिकॉम सेक्टर की लीडर बन गई है। लिस्टिंग से कंपनी सेक्टर में प्राइस सेटर बन सकती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 8:49 AM
Jio Platforms के शेयर के लिए नोमुरा ने शुरू किया कवरेज, खरीदने की सलाह; ₹1340 प्रति शेयर रखा टारगेट
नोमुरा Jio Platforms के स्टॉक को कवर करने वाली पहली एनालिस्ट बन गई है।

आज 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग होने वाली है। शेयर BSE और NSE पर सुबह 10 बजे शुरुआत करेंगे। लिस्टिंग से पहले ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म नोमुरा ने जियो प्लेटफॉर्म्स के स्टॉक पर कवरेज शुरू किया है। यह इस स्टॉक को कवर करने वाली पहली एनालिस्ट बन गई है। नोमुरा ने जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए "बाय" की सलाह दी है। प्राइस टारगेट ₹1,340 प्रति शेयर तय किया है।

नोमुरा ने अपने नोट में कहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स अब टेलिकॉम सेक्टर की लीडर बन गई है। कंपनी की पहुंच देश के 42% वायरलेस सब्सक्राइबर्स, 60% डेटा ट्रैफिक और 43% होम ब्रॉडबैंड मार्केट तक है। ब्रोकरेज के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग से कंपनी टेलिकॉम सेक्टर में 'प्राइस सेटर' (कीमत तय करने वाली) बन सकती है। इससे भविष्य में टैरिफ में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसे अन्य टेलिकॉम कंपनियां फॉलो कर सकती हैं।

EBITDA में ग्रोथ को लेकर क्या अनुमान

नोमुरा का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-2029 के दौरान जियो प्लेटफॉर्म्स का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 13.5% की CAGR (कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ेगा। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि जियो प्लेटफॉर्म्स का मजबूत नेटवर्क और सबसे बड़ा सब्सक्राइबर मार्केट शेयर, इसके शेयरधारकों के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएट करने में मदद करेगा। होम ब्रॉडबैंड बिजनेस, कंपनी के नेटवर्क की मजबूती का फायदा उठाने के लिए दूसरा ग्रोथ इंजन है। इसके अलावा, ग्लोबल टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग भी कंपनी के लिए भविष्य में ग्रोथ का एक और विकल्प हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें