Get App

JK Bank ने कमाया रिकॉर्ड सालाना प्रॉफिट, इतना मिलेगा डिविडेंड

बैंक इस साल लगभग 236.75 करोड़ रुपये का हाईएस्ट डिविडेंड भुगतान करके अपने शेयरधारकों के साथ ऐतिहासिक प्रॉफिट साझा करेगा बैंक की कुल इनकम 5,502.09 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत बढ़कर 6,029.17 करोड़ रुपये हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2024 पर 11:29 PM
JK Bank ने कमाया रिकॉर्ड सालाना प्रॉफिट, इतना मिलेगा डिविडेंड
जेके बैंक ने शानदार सालाना परिणाम जारी किए हैं।

जम्मू और कश्मीर बैंक ने अपना सालाना और चौथी तिमाही का परिणाम जारी कर दिया है। वहीं बैंक ने सालाना तौर पर शानदार प्रॉफिट दर्ज किया है। इसके साथ ही बैंक की ओर से डिविडेंड देने का ऐलान भी किया गया है। JK Bank ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में उसने 1,767 करोड़ रुपये का अपना अब तक का सर्वाधिक वार्षिक मुनाफा दर्ज किया है।

नेट प्रॉफिट

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ बलदेव प्रकाश ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में पिछले वित्तवर्ष की तुलना में उसका नेट प्रॉफिट 48 प्रतिशत बढ़ा है। प्रकाश ने वित्तवर्ष 2023-24 के लिए बैंक के वार्षिक नतीजों के जारी होने के बाद बताया, ‘‘पिछले साल हासिल किए गए मुनाफे के अपने उच्चतम रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, वित्तवर्ष 2023-24 में नेट प्रॉफिट 48 प्रतिशत बढ़कर 1,767 करोड़ रुपये रहा।’’

डिविडेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें