Get App

टेक महिंद्रा और एम्फेसिस पर जेपी मॉर्गन को भरोसा नहीं, जानिए क्या है नया टारगेट प्राइस

ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म जेपी मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक के वित्त वर्ष 2023 के चौथी तिमाही के नतीजे बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) और टेलीकॉम वर्टिकल में कमजोरी को उजागर करते हैं। जेपी मॉर्गन ने अपने इस नोट में आगे कहा है कि परेशानी के दौर से गुजर रहे ये वर्टिकल आईटी सेक्टर के पूरे कारोबार में सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं। बीएफएसआई और टेलीकॉम वर्टिकल में कमजोरी के चलते आईटी कंपनियों पर चौथी तिमाही के साथ ही वित्त वर्ष 2024 में भी दबाव देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2023 पर 11:55 AM
टेक महिंद्रा और एम्फेसिस पर जेपी मॉर्गन को भरोसा नहीं, जानिए क्या है नया टारगेट प्राइस
वैश्विक मंदी और अमेरिका में कुछ बैंकों के पतन के बाद की चिंताओं ने पूरे आईटी सेक्टर के लिए स्थितियां बिगाड़ दी हैं

मार्च तिमाही के अब तक आए आईटी कंपनियों को नतीजे मिले-जुले रहे हैं। आईटी सेक्टर के लीडर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस ने उम्मीद से कमजोर नतीजे पेश किए हैं। लेकिन इनके छोटे प्रतिद्वंद्वियों HCL Technologies, Mastek और Cyient ने काफी अच्छे नतीजे दिए हैं। टीसीएस और इंफोसिस को सभी मोर्चों पर उम्मीद से कमजोर नतीजों के बाद तेज बिकवाली का खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं, एचसीएल टेक का मुनाफे का आंकड़ा उम्मीद से भी बेहतर रहा। बहरहाल, वैश्विक मंदी और अमेरिका में कुछ बैंकों के पतन के बाद की चिंताओं ने पूरे आईटी सेक्टर के लिए स्थितियां बिगाड़ दी हैं।

बीएफएसआई में कमजोरी से बना दबाव

इस ट्रेंड को देखते हुए ग्लोबल ब्रोकिंग फर्म जेपी मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक के वित्त वर्ष 2023 के चौथी तिमाही के नतीजे बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) और टेलीकॉम वर्टिकल में कमजोरी को उजागर करते हैं। जेपी मॉर्गन ने अपने इस नोट में आगे कहा है कि परेशानी के दौर से गुजर रहे ये वर्टिकल आईटी सेक्टर के पूरे कारोबार में सबसे बड़ा हिस्सा रखते हैं। बीएफएसआई और टेलीकॉम वर्टिकल में कमजोरी के चलते आईटी कंपनियों पर चौथी तिमाही के साथ ही वित्त वर्ष 2024 में भी दबाव देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें