JSW energy share : जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW ENERGY) के पहली तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा है और आय में 78 फीसदी का उछाल आया है। EBITDA बढ़कर करीब दोगुना हो गया है और मार्जिन भी बढ़कर 54 फीसदी के पार निकल गए हैं। महानदी प्रोजेक्ट से 2.7 BUs का उत्पादन हुआ है। महानदी प्रोजेक्ट से EBITDA में 867 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। Utkal यूनिट-2 का 350 MW का प्लांट मार्च में कमीशन हुआ है। Utkal यूनिट-2 का उत्पादन 370 MUs बढ़ाने का लक्ष्य है। O2 पावर की कुल क्षमता 1.8 GW रही है। O2 पावर का नेट जेनरेशन 768 MUs और EBITDA 219 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी की कुल क्षमता 12.76 GW हो गई है। कंपनी का 2023 तक 30 GW उत्पादन का लक्ष्य है।
हर सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन
कंपनी के नतीजों पर बात करते हुए इसके Joint MD & CEO शरद महेंद्र (Sharad Mahendra) ने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी ने हर सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। थर्मल सेगमेंट से मार्जिन में अच्छा योगदान मिला है। पहली तिमाही में EBITDA और मार्जिन रिकॉर्ड स्तर पर रहा हैं।
पहली तिमाही में EBITDA और मार्जिन रिकॉर्ड स्तर पर रहा
शरद महेंद्र ने आगे कहा कि पहली तिमाही में कंपनी की EBITDA और मार्जिन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। हिमांचल ग्रीन फील्ड यूनिट का ट्रायल रन पुरा हो गया है। कुछ समय में यूनिट से पावर सप्लाई शुरू हो जाएगी।
इस बातचीत में शरद महेंद्र ने बताया कि कंपनी का फोकस क्षमता विस्तार पर बना हुआ है। कंपनी का 1.3 लाख करोड़ क्षमता विस्तार का लक्ष्य है। क्षमता विस्तार के बाद कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 30 GW होगी। पहली तिमाही तक कंपनी के पास 6000 करोड़ रुपए कैश थे।
स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 1.30 रुपए यानी0.25 फीसदी की तेजी के साथ 517 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 533.90 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 0.23 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 1.94 फीसदी की कमजोरी आी है। 3 महीने में ये शेयर 7.84 फीसदी भागा है। वहीं, साल भर में इसमें 28.91 फीसदी की गिरावट हाई है। जबकि 3 साल में इसने 110.38 फीसदी रिटर्न दिया है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW ENERGY) पर जेफरीज (JEFFERIES) ने BUY कॉल देते हुए 700 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, CLSA ने इस स्टॉक पर UNDERPERFORM रेटिंग देते हुए 423 रुपए का टारगेट सेट किया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।