Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, JSW Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 21900, 21950 और 22000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21900, 21800 और 21700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 45700, 45800 और 46000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 2:53 PM
JSW Steel पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 830 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल फ्लैट कारोबार करते नजर आये है। आज सेंसेक्स में सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान में नजर आये। आज निफ्टी में एबीआई, ब्रिटानिया, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, टीसीएस, ओएनजीसी और टेक महिंद्रा के शेयर निफ्टी में लाल निशान में कारोबार करते दिखे। मिडकैप की बात करें तो बालाजी टेलीफिल्म्स, बजाज हिंदुस्तान, एल्गी ग्रुप, चंबल फर्टिलाइजर्स और ओमैक्स ऑटो के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21900, 21950 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21900, 21800 और 21700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45700, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर नजर आये।


    एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 2 दिन में कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के दिग्गजों ने 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

    Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Indian Hotels Future : खरीदें - 523 रुपये, टारगेट - 535 रुपये, स्टॉपलॉस - 512 रुपये

    DLF Future : खरीदें - 839 रुपये, टारगेट - 870 रुपये, स्टॉपलॉस - 828 रुपये

    HDFC Life Future : खरीदें - 609 रुपये, टारगेट - 635/640 रुपये, स्टॉपलॉस - 598 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः JSW Steel

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने JSW Steel पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि JSW Steel की फरवरी की एक्सपायरी वाली 830 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 29 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40/45 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 22 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।