Get App

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, JSW Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 21900, 21950 और 22000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 21900, 21800 और 21700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 45700, 45800 और 46000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 07, 2024 पर 2:53 PM
Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, JSW Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
JSW Steel पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 830 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल फ्लैट कारोबार करते नजर आये है। आज सेंसेक्स में सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान में नजर आये। आज निफ्टी में एबीआई, ब्रिटानिया, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। जबकि एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, टीसीएस, ओएनजीसी और टेक महिंद्रा के शेयर निफ्टी में लाल निशान में कारोबार करते दिखे। मिडकैप की बात करें तो बालाजी टेलीफिल्म्स, बजाज हिंदुस्तान, एल्गी ग्रुप, चंबल फर्टिलाइजर्स और ओमैक्स ऑटो के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21900, 21950 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21900, 21800 और 21700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45700, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45600, 45500 और 45400 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें