Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, JSW Steel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 22800, 22900 और 23000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22800, 22700 और 22600 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 49000, 49200 और 49400 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48800, 48500 और 48000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
JSW Steel पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 990 के स्ट्राइक वाली फरवरी की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 104 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस, नालको, पीबी फिनटेक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, केईआई इंडस्ट्रीज, बाटा के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ बैंक ऑफ इंडिया, मुथूट फाइनेंस, संवर्धन मदरसन, साएंट, एमएंडएम और बायोकॉन के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22800, 22900 और 23000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22800, 22700 और 22600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49000, 49200 और 49400 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48800, 48500 और 48000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


एक्सपर्ट ने कहा - बाजार के डेटा निगेटिव, 22600 तक फिसल सकता है Nifty, बैंक निफ्टी में भी बिकवाली करने की सलाह

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Shriram Finance Future : खरीदें - 584 रुपये, टारगेट - 610 रुपये, स्टॉपलॉस - 575 रुपये

Interglobe Aviation Future : खरीदें - 4502 रुपये, टारगेट - 4680 रुपये, स्टॉपलॉस - 4400 रुपये

JSW Steel Future : खरीदें - 986 रुपये, टारगेट - 1020 रुपये, स्टॉपलॉस - 965 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः JSW Steel

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने JSW Steel पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि JSW Steel की फरवरी की एक्सपायरी वाली 990 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 11 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 24 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।