Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 104 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस, नालको, पीबी फिनटेक, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, केईआई इंडस्ट्रीज, बाटा के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ बैंक ऑफ इंडिया, मुथूट फाइनेंस, संवर्धन मदरसन, साएंट, एमएंडएम और बायोकॉन के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
