Prabhudas Lilladher के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Jubilant Food का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

NIFTY में 22800, 22900 और 23000 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22700, 22600 और 22500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। निफ्टी बैंक में 49600, 49700 और 49800 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में 49500, 49400 और 49300 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 2:09 PM
Jubilant Food पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 480 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में पीआई इंडस्ट्रीज, आदित्य बिड़ला कैपिटल, बिड़लासॉफ्ट, टाटा केमिकल और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एबी फैशन एंड रिटेल, वेदांता, आरबीएल बैंक और बायोकॉन के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा एमएंडएम, अपोलो टायर्स, एस्ट्रल, पेट्रोनेट एलएनजी और अशोक लीलैंड में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि ट्रेंट, आरईसी, जुबिलेंट फूड, आईजीएल और कैन फिन होस्म के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22800, 22900 और 23000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22700, 22600 और 22500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49600, 49700 और 49800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49500, 49400 और 49300 के स्तर पर नजर आये।


    सिर्फ 1 दिन में दो एक्सपर्ट्स ने कमाया 4% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग

    NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    IGL Future : खरीदें - 472 रुपये, टारगेट - 485/500 रुपये, स्टॉपलॉस - 460 रुपये

    City Union Bank Future : खरीदें - 163 रुपये, टारगेट - 170/180 रुपये, स्टॉपलॉस - 158 रुपये

    IndiaMart Future : खरीदें - 2631 रुपये, टारगेट - 2270/2800 रुपये, स्टॉपलॉस - 2600 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Food

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि उन्होंने Jubilant Food पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Jubilant Food की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 480 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिल्पा राउत ने कहा कि इसमें 10 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 15/18/22 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।