गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, बजट डे को अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

Jubilant Foods के स्टॉक में Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 580 के स्ट्राइक वाली पुट 17.50 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 26 से 28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 11.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 23, 2024 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
Gulf Oil Lubricants पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1205 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget 2024 Day:  बजट डे को बाजार में गिरावट बढ़ती हुई दिखाई दी। निफ्टी ऊपर से करीब 150 प्वाइंट फिसल गया। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 430 प्वाइंट फिसल गया। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से 370 प्वाइंट फिसल गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने जुबिलेंट फूड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने इंडस टावर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर दांव लगाया। जबकि मयुरेश जोशी ने गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Foods

    Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Jubilant Foods स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 580 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17.50 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 26 से 28 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 11.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Indus Towers


    Axis Securities के राजेश पालवीय ने Indus Towers पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indus Towers में 421 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 435 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 413 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- Budget Day को इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tata Consumer Products

    Trader & Market Expert अमित सेठ ने Tata Consumer Products पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Consumer Products में 1210 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1185 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Gulf Oil Lubricants

    Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Gulf Oil Lubricants का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Gulf Oil Lubricants के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1205 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।