Get App

Stock Split: 6 महीनों में 245% का उछाल, अब 10 टुकड़ों में टूटेगा शेयर

Stock Split: कंपनी का मार्केट कैप 19 करोड़ रुपये है। शेयर एक महीने में 65 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीनों में कीमत 112 प्रतिशत उछली है। जून 2026 तिमाही में काइरोसॉफ्ट AI सॉल्यूशंस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 63 प्रतिशत घटकर 33 लाख रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Sep 13, 2026 पर 10:07 AM
Stock Split: 6 महीनों में 245% का उछाल, अब 10 टुकड़ों में टूटेगा शेयर
Kairosoft AI Solutions के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 162.30 रुपये है।

काइरोसॉफ्ट AI सॉल्यूशंस लिमिटेड का स्टॉक, स्प्लिट होने वाला है। इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 18 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, उनके शेयर टूटेंगे। स्टॉक स्प्लिट की घोषणा अगस्त महीने में हुई थी। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 162.30 रुपये है।

स्टॉक स्प्लिट में कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है। निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती। इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है।

Kairosoft AI Solutions का शेयर 3 महीनों में 112 प्रतिशत चढ़ा

कंपनी का मार्केट कैप 19 करोड़ रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 190.30 रुपये और एडजस्टेड लो 40 रुपये है। शेयर एक महीने में 65 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीनों में कीमत 112 प्रतिशत उछली है। वहीं 6 महीनों में शेयर 245 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 5.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें