Kalyan Jewellers Q2 Results: ज्वेलरी कंपनी का मुनाफा 64% बढ़कर ₹427 करोड़, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल

Kalyan Jewellers Q2 Results: ज्वेलरी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स ने सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी का मुनाफा 64% बढ़कर ₹427 करोड़ पहुंच गया। भारत में कारोबार 27% बढ़ा, जबकि डिजिटल ब्रांड Candere ने 64% ग्रोथ दर्ज की। गोल्ड मेटल लोन भी शून्य हुआ। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 6:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कल्याण ज्वेलर्स का शेयर नतीजों से पहले सोमवार को BSE पर ₹611 पर बंद हुआ था।

Kalyan Jewellers Q2 Results: ज्वेलरी कंपनी Kalyan Jewellers ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 63.6% बढ़कर ₹427 करोड़ हो गया। रेवेन्यू भी 31.4% बढ़कर ₹10,323 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹7,856 करोड़ था।

कल्याण ज्वेलर्स का EBITDA भी 29.7% बढ़कर ₹644.7 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹497.2 करोड़ था। हालांकि, EBITDA मार्जिन में मामूली गिरावट आई है। यह पिछले साल के 6.33% से घटकर 6.25% रह गया।

भारत में कारोबार 27% बढ़ा


Kalyan Jewellers ने अक्टूबर में अपना बिजनेस अपडेट जारी किया था। इसके मुताबिक, सितंबर तिमाही में भारत में कंपनी का रेवेन्यू करीब 27% बढ़ा। इस दौरान पुराने स्टोर्स की बिक्री में भी करीब 20% की ग्रोथ रही।

कंपनी के इंटरनेशनल कारोबार में करीब 18% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, वेस्ट एशिया में रेवेन्यू करीब 12% बढ़ा। कंपनी के डिजिटल ज्वेलरी ब्रांड Candere ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसका रेवेन्यू करीब 64% बढ़ गया। भारत में Kalyan Jewellers की ग्रोथ प्रतिद्वंद्वी Titan से ज्यादा रही। Titan ने सितंबर तिमाही में 22% रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की थी।

गोल्ड मेटल लोन का कर्ज हुआ शून्य

कल्याण ज्वेलर्स ने अपने दो गैर-प्रमुख रियल एस्टेट एसेट्स बेचने की योजना बनाई थी। इनमें से एक की बिक्री करीब ₹86 करोड़ में पूरी हो गई है। दूसरे एसेट की कीमत करीब ₹16 करोड़ है। कंपनी को उम्मीद है कि इसकी बिक्री भी चालू तिमाही में पूरी हो जाएगी।

इसके अलावा, Kalyan Jewellers ने सितंबर तिमाही में अपना गोल्ड मेटल लोन (GML) कर्ज भी पूरी तरह चुका दिया है। अब कंपनी पर इस तरह का कोई कर्ज नहीं बचा है।

कल्याण ज्वेलर्स का शेयर नतीजों से पहले सोमवार को BSE पर ₹611 पर बंद हुआ था। इसमें 3.12% यानी ₹18.50 की तेजी आई थी।

Crude Oil Price: क्रूड सस्ता होने से इन 5 सेक्टर में दिख सकती है हलचल, जानिए किन कंपनियों को होगा फायदा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।