Get App

Keystone Realtors के शेयर 10% लुढ़के, कमजोर Q3 नतीजों के बाद हो रही है बिकवाली

Keystone Realtors का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 50 फीसदी घटकर 15.1 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 464 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल के 521 करोड़ रुपये से कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 2:51 PM
Keystone Realtors के शेयर 10% लुढ़के, कमजोर Q3 नतीजों के बाद हो रही है बिकवाली
कीस्टोन रियलटर्स लिमिटेड के शेयरों में आज 11 फरवरी को करीब 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

Rustomjee ब्रांड के तहत बिजनेस करने वाली कंपनी कीस्टोन रियलटर्स (Keystone Realtors) के शेयरों में आज 11 फरवरी को करीब 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 6.36 फीसदी की गिरावट के साथ 543.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 6850.40 करोड़ रुपये पर आ गया है।

Keystone Realtors के तिमाही नतीजे

कीस्टोन रियलटर्स का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 50 फीसदी घटकर 15.1 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 30 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 464 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल के 521 करोड़ रुपये से कम है।

हालांकि, ऑपरेशनल प्रॉफिट में सुधार देखा गया, जिसमें EBITDA एक साल पहले के 8.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गया, जिससे Q3 FY24 में मार्जिन 1.6% से बढ़कर 8.9% हो गया। मार्जिन में सुधार के बावजूद, नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में तेज गिरावट ने निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित किया। कीस्टोन रियलटर्स मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक प्रमुख कंपनी बनी हुई है, जिसके प्रोजेक्ट रेसिडेंशियल, कमर्शियल और रिटेल डेवलपमेंट में फैले हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें