KG-D6 Gas Dispute:रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने सोमवार को उस मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि सरकार ने KG D6 गैस फील्ड में कम प्रोडक्शन के कारण कंपनी और BP से 30 अरब डॉलर की मांग की है। एक बयान में, RIL ने कहा कि "बिना नाम और बिना पहचान वाले सोर्स के आधार पर इस तरह की रिपोर्ट पब्लिश करना गलत और गैर-जिम्मेदाराना है।"
