Kiri Industries share price : केमिकल सेक्टर की कंपनी किरी इंडस्ट्रीज के शेयर में पिछले 7 सत्रों से तेज गिरावट दिख रही है। इस दौरान शेयर 30% से ज्यादा टूट गया है। इस शेयर में क्या चल रहा है यह बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आशीष चतुर्वेदी ने कहा कि 31 दिसंबर को कंपनी ने DyStar में हिस्सा बेचने का एलान किया था। DyStar डील पर 11 साल से कानूनी विवाद चल रहा था। कंपनी को इस सौदे से 5200 करोड़ रुपए मिले हैं। कंपनी का मार्केट कैप 3048 करोड़ रुपए है। शेयरहोल्डर्स ने रिवॉर्ड के लिए 11 साल का इंतजार किया। शेयरहोल्डर्स को उम्मीद थी कि उन्हें DyStar डील का रिवॉर्ड मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा है कि DyStar डील का 90% पैसा ग्रोथ प्रोजेक्ट में लगेगा। 5200 करोड़ रुपए की 90% रकम का भविष्य के कारोबार में निवेश होना है। गुजरात के जाफराबाद में इंटिग्रेडेट कॉपर स्मेल्टर प्लांट में इसकी निवेश होगा। जाफराबाद में ही फर्टिलाइज कॉम्प्लेक्स भी बनना है। मैनेजमेंट ने शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड का भरोसा भी दिलाया है। फिर भी शेयर होल्डरों ने रिवॉर्ड न मिलने की हताशा में शेयर की बिकवाली की है।
किरी इंडस्ट्रीज के शेयर की चाल
किरी इंडस्ट्रीज 31 दिसंबर को 610 रुपए पर बंद हुआ था। 1 जनवरी को इसने 779 रुपए का हाई लगाया। इसका वर्तमान भाव 495 रुपए के आसपास है। स्टॉक अपने हाई से 35 फीसदी फिसला है। फिलहाल आज ये शेयर 28.95 रुपए यानी 5.53 फीसदी की गिरावट के साथ 494.25 रुपए पर बंद हुआ है। इसने इंट्रा डे में 527.75 रुपए का हाई और 493.05 रुपए का लो हिट किया। स्टॉक का 52 वीक हाई 779.00 रुपए और 52 वीक लो 484 रुपए का है।
स्टॉक ने 1 महीने में 13.17 फीसदी की कमजोरी दिखाई है। वहीं, 3 महीने में इसमें 16.14 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। 1 साल में स्टॉक 18.24 फीसदी टूटा है। वहीं, 3 साल में इसने 4.96 फीसदी का हल्का रिटर्न दिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।