कमजोर बाजार में भी करना चाहते हैं भरपूर कमाई, इलेक्सर इक्विटीज के दीपन मेहता के बताए इन शेयरों पर लगाएं दांव

दीपन मेहता ने कहा कि इस समय लगभग हर इंडस्ट्री में कुछ न कुछ चुनौतियां दिख रही हैं, भले ही वो अस्थाई ही क्यों न हों। इसके अलावा वैल्यूएशन भी काफी महंगे हैं। ऐसी स्थिति में अर्निंग में कमजोरी निश्चित रूप से बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं है। ऐसे में हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 2:17 PM
दीपन ने बताया कि बाजार के इस करेक्टिव फेज में उन्हें फार्मा शेयर अच्छे लग रहे हैं। ल्यूपिन के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। सनफार्मा भी अच्छा लग रहा है

बाजार में रिकवरी के बीच लंबे समय के ट्रेंड पर चर्चा के लिए बिग मार्केट वॉइस में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे Elixir Equities के डायरेक्टर दीपन मेहता। इस बातचीत में दीपन ने कहा कि बाजार में अभी और बिकवाली देखने को मिलेगी। ऐसे में हमें हर उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाते हुए कैश पर बैठना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वे बाजार पर कई महीनों से सतर्क रुख अपना रहे हैं। अभी तो बाजार में करेक्शन की शुरूआत ही हुई है। बाजार में तेजी के लिए कोई खास ट्रिगर नहीं है। साथ ही दूसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजे भी काफी खराब रहे हैं। ऐसे में बाजार में यहां से और गिरावट देखने को मिलेगी।

दीपन मेहता ने आगे कहा कि इस समय लगभग हर इंडस्ट्री में कुछ न कुछ चुनौतियां दिख रही हैं, भले ही वो अस्थाई ही क्यों न हों। इसके अलावा वैल्यूएशन भी काफी महंगे हैं। ऐसी स्थिति में अर्निंग में कमजोरी निश्चित रूप से बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं है। ऐसे में हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

आईटी शेयरों पर बात करते हुए दीपन मेहता ने कहा कि दूसरी तिमाही में अधिकांश आईटी कंपनियों के नतीजे निराशाजनक रहे हैं। अभी तक एआई के असर को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में आईटी शेयरों में निवेश की सलाह नहीं होगी।


ट्रेंट के कल नतीजे आए थे। कल ये शेयर टूटा था। आज भी ये 3-4 फीसदी नीचे हैं। इस स्टॉक में क्या अभी और गिरावट होगी? इस सवाल पर बात करते हुए दीपन ने कहा कि कंपनी के नतीजे भी अच्छे हैं, ग्रोथ रेट बहुत अच्छी है। लेकिन स्टॉक का वैल्यूएशन बहुत हाई है। ऐसे में वर्तमान स्तरों पर स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं होगी लेकिन जिनके पास है वे इस शेयर में बनें रहे।

स्विगी के आईपीओ पर बात करते हुए हुए दीपन ने कहा कि भारतीय बाजार का वैल्यूएशन बहुत ज्यादा है। ऐसे स्विगी का आईपीओ भी महंगा ही दिख रहा है। इसके अलावा जल्दी ही प्रॉफिट में आने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में स्विगी या इसके जैसे दूसरे न्यू जेनरेशन शेयरों से फिलहाल दूर रहने की सलाह होगी।

Indian Hotels share price : नतीजों के बाद 6% से ज्यादा भागा इंडियन होटल्स, मैनेजमेंट से जानिए आगे का प्लान

दीपन ने बताया कि बाजार के इस करेक्टिव फेज में उन्हें फार्मा शेयर अच्छे लग रहे हैं। ल्यूपिन के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। सनफार्मा भी अच्छा लग रहा है। कुछ मिडकैप फार्मा कंपनियों के नतीजे अच्छे रह सकते हैं। हमें इन पर फोकस रखना चाहिए।

इसके आलावा दीपन को टाटा पावर और लार्सन एंड ट्युब्रो के शेयर भी अच्छे लग रहे हैं। उनको इन कंपनियों के नतीजे अच्छे लगे हैं। इनमें इनकी निवेश की सलाह है। इसके अलाव मिडकैप आईटी में कोफोर्ज, मास्टेक और परसिस्टेंस सिस्टम्स भी दीपन को पसंद हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।