MARICO और M&M Fin पर जानिए क्या हैं दिग्गज ब्रोकरजेज की राय, खरीदें, बेचें या रहे बनें

गोल्डमैन सैक्स ने मैरिको पर खरीदारी की राय देते हुए इस स्टॉक के लिए 620 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सफोला से वॉल्यूम ग्रोथ में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है

अपडेटेड Oct 04, 2022 पर 11:16 AM
मॉर्गन स्टैनली ने M&M Fin पर ओवरवेट रेटिंग की राय देते हुए 225 रुपये का टारगेट दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

    खबर है कि मैरिको में सालाना आधार पर घरेलू कारोबार में लोअर सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में लोअर सिंगल डिजिट ग्रोथ मुमकिन है। पैराशूट नारियल तेल के वॉल्यूम में हल्की गिरावट आई है। सफोला में सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिल रहा है। फूड, प्रीमियम पर्सनल केयर में अच्छा प्रदर्शन रहा है। ऊंचे टैक्स रेट से मुनाफे पर असर पड़ सकता है। ग्रॉस मार्जिन में तिमाही दर तिमाही आधार पर गिरावट संभव है।

    CLSA की MARICO पर राय


    सीएलएसए का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। हालांकि Q2 में EBITDA मार्जिन को लेकर निराशा जरुर हुई है जिसके चलते देश में आय और वॉल्यूम ग्रोथ में दबाव संभव है। सफोला तेल से वॉल्यूम ग्रोथ में 8% उछाल संभव है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक में Underperform रेटिंग की राय देते हुए इस स्टॉक के लिए 540 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    गोल्डमैन सैक्स की Marico पर राय

    गोल्डमैन सैक्स ने मैरिको पर खरीदारी की राय देते हुए इस स्टॉक के लिए 620 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सफोला से वॉल्यूम ग्रोथ में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। इंटरनेशनल बाजार में डबल डिजिट CC ग्रोथ संभव है। Q2 में मार्जिन उम्मीद से कमजोर रहा है। कमजोर ग्रामीण मांग का खतरा बना है।

    Hot stocks: 3-4 हफ्तों में ही करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

     

    वहीं दूसरी तरफ M&M Fin के Q2 में डिस्बर्समेंट ग्रोथ 4,080 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर डिस्बर्समेंट ग्रोथ डबल हुई है। महीने दर महीने आधार पर कलेक्शन एफिशियंसी 96% से बढ़कर 98% रही है।

    M&M Fin पर BOFA की राय

    BOFA ने Mahindra & Mahindra Financial पर अपनी राय देते हुए इस स्टॉक के लिए खरीद की राय दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए 245 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सालाना आधार पर डिस्बर्समेंट ग्रोथ डबल हुई है।

    वहीं मॉर्गन स्टैनली ने M&M Fin पर ओवरवेट रेटिंग की राय देते हुए 225 रुपये का टारगेट दिया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।