Get App

कोटक महिंद्रा बैंक पर पंचकूला नगर निगम से जुड़े 160 करोड़ रुपये के FD फ्रॉड का आरोप, दर्ज हुई FIR

पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार ने 24 मार्च को PTI को बताया कि पंचकूला ब्रांच में बैंक के पास कुछ FDRs लंबे समय से जमा थीं। जब बैंक से एक FDR के मैच्योर होने पर फंड ट्रांसफर करने को कहा गया,तो उसमें कुछ गड़बड़ी पाई गई

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 1:26 PM
कोटक महिंद्रा बैंक पर पंचकूला नगर निगम से जुड़े 160 करोड़ रुपये के FD फ्रॉड का आरोप, दर्ज हुई FIR
Kotak Mahindra Bank FD Fraud : कोटक महिंद्रा बैंक के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दायरे में आने वाली रकम का एक बड़ा हिस्सा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ पहले ही मिला लिया गया है और मिलान की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से जारी है

Kotak Mahindra Bank news : कोटक महिंद्रा बैंक पर हरियाणा के पंचकूला नगर निगम से जुड़ा धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले में फिक्स्ड डिपॉज़िट गायब पाए गए हैं। इस मामले में कोटक महिंद्रा बैंक ने पंचकूला पुलिस थाने में एक FIR दर्ज कराई है और पंचकूला नगर निगम की फिक्स्ड डिपॉज़िट तथा उससे जुड़े खातों के मिलान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक ने कहा है कि खाते और लेन-देन उचित प्रक्रिया और लागू नियमों के अनुसार संचालित किए गए है।

पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार ने 24 मार्च को PTI को बताया कि पंचकूला ब्रांच में बैंक के पास कुछ FDRs लंबे समय से जमा थीं। जब बैंक से एक FDR के मैच्योर होने पर फंड ट्रांसफर करने को कहा गया,तो उसमें कुछ गड़बड़ी पाई गई।

 160 करोड़ रुपये है घोटाले की रकम

CNBC-Awaaz का कहना है कि घोटाले की रकम 160 करोड़ रुपये है। पंचकूला नगर निगम के निर्देशों का पालन करते हुए,कोटक महिंद्रा बैंक ने नगर निगम द्वारा किए गए फिक्स्ड डिपॉज़िट और उनसे जुड़े बैंक खातों का विस्तृत मिलान (reconciliation) शुरू कर दिया। इस प्रक्रिया के तहत,बैंक ने अब तक जांचे गए रिकॉर्ड के आधार पर यह पुष्टि की है कि खाता खोलने की सभी प्रक्रियाएं,KYC दस्तावेज़,अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता और नगर निगम से प्राप्त निर्देश पूरी तरह से सही हैं। साथ ही,खातों और लेन-देन का संचालन निर्धारित प्रक्रियाओं और लागू बैंकिंग नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें