Kotak Mahindra Bank Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 26% बढ़कर हुआ ₹4123 करोड़, एसेट क्वालिटी में सुधार

Kotak Mahindra Bank Q1 Results: ग्रॉस NPA रेशियो घटकर 1.18 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.48 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.27 प्रतिशत हो गया, जो जून 2025 तिमाही में यह 0.34 प्रतिशत था

अपडेटेड Jul 18, 2026 पर 1:15 PM
Kotak Mahindra Bank ने 18 जुलाई को तिमाही नतीजे जारी किए हैं।

प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 25.6 प्रतिशत बढ़कर 4,122.96 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 3,281.68 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल इनकम 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 17,815.69 करोड़ रुपये हो गई। जून 2025 तिमाही में यह 16,916.52 करोड़ रुपये थी।

कोटक महिंद्रा बैंक ने 18 जुलाई को तिमाही नतीजे जारी किए हैं। बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि जून 2026 तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7,928.43 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 7,259 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.53 प्रतिशत दर्ज किया गया। जून 2025 तिमाही में यह 4.65 प्रतिशत था। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6,131.35 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2025 तिमाही में 5,563.69 करोड़ रुपये था।

एसेट क्वालिटी में कितना सुधार 


जून 2026 तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखा गया। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ग्रॉस NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो घटकर 1.18 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.48 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.27 प्रतिशत हो गया, जो जून 2025 तिमाही में यह 0.34 प्रतिशत था।

Axis Bank Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 23% बढ़ा, NII में 8% का इजाफा; NPA घटा

डिपॉजिट और एडवांसेज

जून 2026 तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक के कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 572820 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले आंकड़ा 512838 करोड़ रुपये था। नेट एडवांसेज 15 प्रतिशत बढ़कर 512249 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। जून 2025 तिमाही में ये 444823 करोड़ रुपये के थे।

Kotak Mahindra Bank शेयर में सोमवार को आ सकती है तेजी

तिमाही नतीजे सामने आने के बाद बैंक के शेयर में सोमवार, 20 जुलाई को तेजी देखने आ सकती है। शुक्रवार को BSE पर शेयर 389.85 रुपये पर बंद हुआ। बैंक का मार्केट कैप 3.87 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर एक साल में 10 प्रतिशत नीचे आया है। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 452.98 रुपये और एडजस्टेड लो 345.40 रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।