बैंकिंग शेयरो में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ 42,375.00 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.11 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। हाल ही में बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने पीएसयू बैंक इंडेक्स के लिए कहा कि उन्हें बैंकिंग सेक्टर के फंडामेंटल दमदार हैं और अभी इनमें और तेजी आ सकती है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर ग्लोबल रिसर्च फर्म बर्नस्टीन की रिपोर्ट पर कि उनके रडार पर कौन से बैंकिंग शेयर है, जिनमें वो निवेश की राय दे रहे है।
Bernstein ने एचडीएफसी बैंक Outperform की कॉल दी है और स्टॉक के लिए 2200 रुपये का लक्ष्य दिया है। Bernstein ने इस स्टॉक पर जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि सबसे बेहतरीन डिपॉजिट फ्रेंचाइजी है आगे ऑपरेटिंग लेवरेज के मौके मिलेगे। HDFC के साथ मर्जर से पहले शेयर का वैल्युएशन आकर्षक बना हुआ है।
बर्नस्टीन ने एक्सिस बैंक पर Outperform की कॉल दी है और स्टॉक के लिए 1,000 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर आउटपरफॉर्म की राय के साथ कवरेज शुरू किया है। उनका कहना है कि कई तरह के विस्तार योजना के वजह से आगे आकर्षक मौके नजर आ रहे है।
बर्नस्टीन ने SBI पर Outperform की कॉल दी है और स्टॉक के लिए 700 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन का कहना है कि डिपॉजिट फ्रेंचाईजी से बैंक को अच्छा फायदा मिलता है। सेक्टर को पॉजिटिव सेंटीमेंट से भी शेयर को फायदा मिलेगा।
बर्नस्टीन ने Kotak Mahindra Bank पर Market-perform की राय दी है और स्टॉक के लिए 2,100 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने मार्केट-परफॉर्म की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। उनका कहना है कि दूसरे बैंकों की तुलना में डिपॉजिट ग्रोथ में कमजोरी नजर आ रही है लेकिन बाजार में गिरावट के दौरान इसमें तेजी थी। अब तेजी के दौर में शेयर में हल्की सुस्ती नजर आ रही है। बड़ी ग्रोथ नहीं होने से इस स्टॉक में री-रेटिंग के सीमित मौके नजर आ रहे है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।