Get App

ग्लोबल रिसर्च फर्म Bernstein को पसंद आ रहे ये बैंकिंग स्टॉक, क्या आप भी करेंगे इनमें निवेश

Bernstein ने एचडीएफसी बैंक Outperform की कॉल दी है और स्टॉक के लिए 2200 रुपये का लक्ष्य दिया है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 11:40 AM
ग्लोबल रिसर्च फर्म Bernstein को पसंद आ रहे ये बैंकिंग स्टॉक, क्या आप भी करेंगे इनमें निवेश
बर्नस्टीन ने SBI पर Outperform की कॉल दी है और स्टॉक के लिए 700 रुपये का लक्ष्य दिया है।

बैंकिंग शेयरो में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ 42,375.00 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.11 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। हाल ही में बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने पीएसयू बैंक इंडेक्स के लिए कहा कि उन्हें बैंकिंग सेक्टर के फंडामेंटल दमदार हैं और अभी इनमें और तेजी आ सकती है। ऐसे में आइए डालते है एक नजर ग्लोबल रिसर्च फर्म बर्नस्टीन की रिपोर्ट पर कि उनके रडार पर कौन से बैंकिंग शेयर है, जिनमें वो निवेश की राय दे रहे है।

Bernstein ने एचडीएफसी बैंक Outperform की कॉल दी है और स्टॉक के लिए 2200 रुपये का लक्ष्य दिया है। Bernstein ने इस स्टॉक पर जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि सबसे बेहतरीन डिपॉजिट फ्रेंचाइजी है आगे ऑपरेटिंग लेवरेज के मौके मिलेगे। HDFC के साथ मर्जर से पहले शेयर का वैल्युएशन आकर्षक बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें