Get App

Kotak Mahindra Bank share price : नए MD और CEO की नियुक्ति ने भरा जोश, 4% से ज्यादा भागा शेयर

Kotak Mahindra Bank share price : अनूप कुमार साहा 1 जनवरी, 2027 से तीन साल के कार्यकाल के लिए अशोक वासवानी की जगह लेंगे। वे जनवरी 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े थे और अभी होल-टाइम डायरेक्टर के तौर पर रिटेल बैंकिंग,सरकारी कारोबार,डेटा एनालिटिक्स और मार्केटिंग का काम संभाल रहे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 12:12 PM
Kotak Mahindra Bank share price : नए MD और CEO की नियुक्ति ने भरा जोश, 4% से ज्यादा भागा शेयर
Kotak Mahindra Bank share price : शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में यह शेयर 3.81% और 1 महीने में 1.25% बढ़ा है। 3 महीने में इसमें 9.37% की तेजी देखने को मिली है

Kotak Mahindra Bank share price : 1 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने अनूप कुमार साहा को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त करने की घोषणा की है। इस खबर के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार में 3.17% तक चढ़े,लेकिन बाद में ये बढ़त और तेज हुई। सुबह 10:50 बजे के आसपास NSE पर यह स्टॉक 16.25 रुपए यानी 3.90% बढ़कर ₹435 के आसपास ट्रेड कर रहा था। आज का इसका दिन हाई 435.60 रूपए है।

अनूप कुमार साहा 1 जनवरी, 2027 से तीन साल के कार्यकाल के लिए अशोक वासवानी की जगह लेंगे। वे जनवरी 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े थे और अभी होल-टाइम डायरेक्टर (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के तौर पर रिटेल बैंकिंग,सरकारी कारोबार,डेटा एनालिटिक्स और मार्केटिंग का काम संभाल रहे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़ने से पहले इन्होंने ने बजाज फाइनेंस में कई सीनियर लीडरशिप भूमिकाए निभाईं।

इस मौके पर मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अशोक वासवानी ने कहा कि अनूप कुमार साहा फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के एक अनुभवी लीडर हैं, जिन्हें अलग-अलग तरह के बिज़नेस, कस्टमर सेगमेंट और ऑपरेशनल कामों का गहरा अनुभव है। कोटक से जुड़ने के बाद से ही उन्होंने हमारी टीमों के साथ मिलकर काम किया है और भविष्य के मौकों को लेकर अपनी साफ़ समझ दिखाई है। इस बात का भरोसा है कि अनूप कोटक की मज़बूत नींव को और मज़बूत करेंगे, कस्टमर के साथ रिश्तों को और गहरा करेंगे और बैंक को मकसद और अनुशासन के साथ आगे ले जाएंगे। मैं उनके सफल भविष्य की कामना करता हूं।

इससे कोटक महिंद्रा बैंक के CEO अशोक वासवानी ने 18 जुलाई को CNBC-TV18 के साथ बातचीत में बताया था कि 31 दिसंबर, 2026 को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद वे MD और CEO के तौर पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहेंगे। उन्होंने इसके लिए निजी कारणों का हवाला दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें