Get App

KPIT Tech share price: बाजार में जोश के बावजूद KPIT Tech बना वायदा का टॉप लूजर, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

KPIT Tech share : कंपनी के मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री ने निवेशकों को निराश कर दिया है। इसके चलते आज शेयर की भारी पिटाई हुई है। 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ये शेयर आज वायदा का टॉप लूजर बना है। कंपनी ने कहा है कि डिमांड को लेकर अनिश्चितता कायम है। प्रोजेक्ट में देरी हो रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 1:33 PM
KPIT Tech share price: बाजार में जोश के बावजूद KPIT Tech बना वायदा का टॉप लूजर, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय
जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक में ओवरवेट कॉल देते हुए 1500 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में गिरावट आ सकती है

KPIT Tech share : ईरान-इजरायल के सीजफायर ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 25300 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी 700 अंक उछलकर नए शिखर की दहलीज पर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। लेकिन इस तेजी के बावजूद KPIT TECH के शेयरों में आज जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते आज शेयर पर सबकी नजरें बनी हुई है। दरअसल शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट है।

KPIT टेक में गिरावट क्यों?

क्या है इस गिरावट की वजह इस पर नजर डालें तो कंपनी के मैनेजमेंट की कमजोर कमेंट्री ने निवेशकों को निराश कर दिया है। इसके चलते आज शेयर की भारी पिटाई हुई है। 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ये शेयर आज वायदा का टॉप लूजर बना है। कंपनी ने कहा है कि डिमांड को लेकर अनिश्चितता कायम है। प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। कारोबार को लेकर कंपनी के कमेंट्री से निराशा बाजार को निराशा हुई है। बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और टैरिफ से कारोबारी माहौल अनिश्चित है।

कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा है कि डील पाइपलाइन अच्छी बनी हुई है। लेकिन कनवर्जन की रफ्तार उम्मीद से ज्यादा धीमी है। यूरोप में डिमांड का ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है। लेकिन अमेरिका और एशिया में डिमांड अनिश्चित है। ऑर्डर पर काम की रफ्तार धीमी है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में किसी एक-मुश्त कमाई की उम्मीद नहीं है। फॉरेक्स की चाल से अन्य आय पर दबाव देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें