KPIT Tech Share Price : दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज KPIT टेक के मैनेजमेंट ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ कंपनी के नतीजों और आगे प्लान पर काफी लंबी चर्चा की। सबसे पहले कंपनी के नतीजें पर डाल लेते हैं एक नजर। दूसरी तिमाही कंपनी की आय 8 फीसदी बढ़ी हैं। वहीं, इसकी और EBITDA ग्रोथ 4 फीसदी पर रही है। इस अवधि में मुनाफा फ्लैट रहा हैऔर मार्जिन में करीब 1 फीसदी का दबाव रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी की CC आय ग्रोथ 4.7 फीसदी रही है। मैनेजमेंट के गाइडेंस के बाद आज इस शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा का दबाव दिखा है।
