KPIT Technologies का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23300, 23200 और 23100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51000 और 50800 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 3:07 PM
KPIT Technologies पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1240 के स्ट्राइक वाली अप्रैल की पुट में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 78 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 288 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो सन फार्मा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सिनजीन, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईआईएफएल फाइनेंस, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, ल्यूपिन और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि परसिस्टेंट सिस्टम्स, कोफोर्ज, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, डाबर, एमफैसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री और इंफोसिस के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23300, 23200 और 23100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51500, 51800 और 52000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51200, 51000 और 50800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


सिर्फ 2 दिनों में दो एक्सपर्ट्स ने कमाया करीब 3% रिटर्न , जानें आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने किन 9 स्टॉक्स पर खेला दांव

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

SRF Future : बेचें - 2864 रुपये, टारगेट - 2754 रुपये, स्टॉपलॉस - 2890 रुपये

Jio Financial Services Future : खरीदें - 230 रुपये, टारगेट - 245 रुपये, स्टॉपलॉस - 223 रुपये

UPL Future : बेचें - 646 रुपये, टारगेट - 610 रुपये, स्टॉपलॉस - 663 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः KPIT Technologies

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने KPIT Technologies पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि KPIT Technologies की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1240 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 68 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 90-105 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 48 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।