Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 78 अंकों की कमजोरी और सेंसेक्स में करीब 288 अंकों की गिरावट देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो सन फार्मा, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, सिनजीन, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईआईएफएल फाइनेंस, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, ल्यूपिन और जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि परसिस्टेंट सिस्टम्स, कोफोर्ज, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज, डाबर, एमफैसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री और इंफोसिस के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
